पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

कांग्रेस ने कहा, 'महंगाई मैन अभी और वसूली करेगा'

✍️ Admin 📅 19 May, 2026 ⏰ 09:02 AM 👁 50 views

इमेज स्रोत, Sonu Mehta/Hindustan Times via Getty Images भारत में मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में इज़ाफ़ा हुआ है. इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने सरकार की आलोचना की है. कांग्रेस ने आधिकारिक एक्स हैंडल से किए गए पोस्ट में लिखा, "जनता पर महंगाई मैन मोदी का हंटर फिर चला. पेट्रोल-डीज़ल 90 पैसे महंगा कर दिया गया. मोदी ने पिछले 4 दिन में 4 रुपए बढ़ा दिए हैं. इस बढ़ोतरी के साथ देश में पेट्रोल 109 रुपए और डीज़ल 96 रुपए पहुंच गया है." कांग्रेस ने लिखा, "ये तो बस शुरुआत है. महंगाई मैन अभी और वसूली करेगा, क्योंकि चुनाव खत्म हो गए." दरअसल, मंगलवार को देश में पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में क़रीब 90 पैसे प्रति लीटर तक का इज़ाफ़ा हुआ. इससे पहले शुक्रवार को ही पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में तीन-तीन रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. इमेज स्रोत, Alain JOCARD / AFP via Getty Images ईरान युद्ध की वजह से तेल की ग्लोबल सप्लाई पर संकट छाया हुआ है. इस बीच अमेरिकी ट्रेज़री विभाग ने सोमवार को रूसी तेल के उन कार्गो पर लगे प्रतिबंधों में 30 दिन की छूट एलान किया, जो पहले से समुद्र में हैं. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एक्स पोस्ट में लिखा, "अमेरिकी ट्रेज़री विभाग कमज़ोर देशों को मदद देने के लिए 30 दिन का अस्थायी लाइसेंस जारी कर रहा है. इससे इन देशों को फिलहाल समुद्र में फंसे रूसी तेल तक पहुंचने सुविधा मिलेगी." उन्होंने लिखा, "यह सामान्य लाइसेंस कच्चे तेल के बाज़ार को स्थिर करने में मदद करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि तेल उन देशों तक पहुंचे जिन्हें ऊर्जा की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है. हालांकि, भारत सरकार ने सोमवार को ही स्पष्ट कर दिया था कि भारत ने अमेरिकी प्रतिबंधों के दौरान भी रूस से तेल खरीदना जारी रखा है. पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "भारत का रुख इस मामले में हमेशा से साफ रहा है. भारत अमेरिकी छूट मिलने से पहले भी रूस से तेल खरीद रहा था, छूट के दौरान भी खरीदा और आगे भी इसे जारी रखेगा." सुजाता शर्मा ने कहा कि अमेरिकी प्रतिबंधों से हमारे इम्पोर्ट प्लान पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इमेज स्रोत, Alex Wong/Getty Images अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने ईरान पर मंगलवार को होने वाले सैन्य हमले को रोक दिया है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि उनसे क़तर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं ने हमला रोकने की मांग की थी. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "मुझसे क़तर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन ज़ायद अल नहयान ने कहा है कि ईरान पर कल होने वाले हमारे तय सैन्य हमले को रोक दिया जाए, क्योंकि इस समय गंभीर बातचीत चल रही है." "उनका मानना है कि एक समझौता होगा जो अमेरिका, मध्य पूर्व और अन्य देशों के लिए स्वीकार्य होगा. इस समझौते में सबसे अहम बात होगी कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे." ट्रंप ने लिखा, "इन नेताओं के सम्मान के कारण मैंने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, ज्वाइंट चीफ़्स ऑफ़ स्टाफ़ के चेयरमैन जनरल डैनियल केन और अमेरिकी सेना को निर्देश दिया है कि हम कल ईरान पर हमला नहीं करेंगे. लेकिन मैंने उन्हें यह भी कहा है कि अगर कोई स्वीकार्य समझौता नहीं होता है तो वे तुरंत ईरान पर बड़े पैमाने पर हमला करने के लिए तैयार रहें." ईरान पर ट्रंप का ताज़ा बयान उस समय आया है जब उनकी लोकप्रियता गिर रही है. सर्वे बताते हैं कि इस युद्ध से अमेरिका के लोग कुछ ख़ास खुश नहीं हैं. न्यूयॉर्क टाइम्स/सिएना के सोमवार को जारी किए गए सर्वे के अनुसार, क़रीब 64% वोटरों का मानना है कि ईरान के साथ युद्ध में जाना ग़लत फ़ैसला था. यह आंकड़े दिखाते हैं कि रिपब्लिकन पार्टी को मध्यावधि चुनावों में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. इमेज स्रोत, Sonu Mehta/Hindustan Times via Getty Images देश में मंगलवार को पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में एक बार फिर इज़ाफ़ा हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल के दाम 87 पैसे और डीज़ल के दाम 91 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ा दिए गए हैं. एक हफ़्ते के भीतर दूसरी बार पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमत बढ़ाई गई है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, दिल्ली में पेट्रोल के दाम 97.77 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. डीज़ल अब 90.67 रुपये से बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इससे पहले शुक्रवार को ही पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. मुंबई में पेट्रोल 91 पैसे बढ़कर 107.59 रुपये प्रति लीटर हो गया और डीज़ल 94 पैसे बढ़कर 94.08 रुपये प्रति लीटर हो गया. कोलकाता में पेट्रोल की सबसे ज़्यादा बढ़ोतरी हुई. यहां पेट्रोल 96 पैसे बढ़कर 109.70 रुपये प्रति लीटर हो गया, जबकि डीज़ल 94 पैसे बढ़कर 96.07 रुपये प्रति लीटर हो गया. चेन्नई में पेट्रोल 82 पैसे बढ़कर 104.49 रुपये प्रति लीटर हो गया और डीज़ल 86 पैसे बढ़कर 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गया. इमेज स्रोत, Michael Ho Wai Lee/Anadolu via Getty Images अमेरिका के सैन डिएगो की एक मस्जिद में सोमवार को गोलीबारी हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने बताया कि मस्जिद के बाहर ही दो किशोर भी एक कार में मृत मिले. कैलिफ़ोर्निया राज्य के क्लेरमॉन्ट इलाक़े में बना यह इस्लामिक सेंटर सैन डिएगो की सबसे बड़ी मस्जिद है. इस मामले की जांच हेट क्राइम के एंगल से की जा रही है. पुलिस प्रमुख स्कॉट वॉल ने कहा कि सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हुई गोलीबारी को 'नफ़रत से जुड़ा अपराध' माना जा रहा है और इसमें 'नफ़रत भरी बातें साफ़ तौर पर शामिल' थीं. उन्होंने बताया कि दो संदिग्ध जिनकी उम्र 17 और 19 साल बताई जा रही है, वो पास की एक गाड़ी में मृत मिले. पुलिस की शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारी. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बीबीसी के अमेरिकी साझेदार सीबीएस न्यूज़ को बताया, "मैंने क़रीब 30 गोलियों की आवाज़ सुनी. गोलियों की आवाज़ से लगा जैसे 'सेमी-ऑटोमैटिक हथियार' से चलाई गई हैं." अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हुई गोलीबारी को "बहुत ही भयानक" बताया. उन्होंने कहा, "मुझे शुरुआती जानकारी दी गई है लेकिन हम इसे गंभीरता से दोबारा देखेंगे." बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. बीबीसी हिन्दी के पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं. - उमर ख़ालिद को ज़मानत न देने वाले अपने ही फ़ैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने क्यों उठाए सवाल - अमेरिकी मियाद ख़त्म होने के बाद भी रूसी तेल ख़रीद रहा है भारत, पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया - नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार शिवराज मोटेगांवकर कौन हैं और कौन-सा कोचिंग इंस्टिट्यूट चलाते हैं? - दिल्ली बस गैंगरेप मामला: सर्वाइवर का सवाल, 'मैं सेक्स वर्कर हूँ, क्या इसका मतलब यह है कि वे मेरा गैंगरेप करेंगे' - केंद्रीय मंत्री बंडी संजय के बेटे ने सरेंडर किया या उन्हें गिरफ़्तार किया गया, पुलिस का क्या है कहना?

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: