63 साल के सीनियर वकील की संदिग्ध 'हिट-एंड-रन' में मौत, पुलिस को हत्या का शक, जानें पूरा मामला
Hyderabad Lawyer Hit And Run Case: हैदराबाद में पिछले शनिवार सुबह एक भयानक घटना हुई. इसमें मसाब टैंक इलाके में अपने घर के ठीक बाहर एक SUV की चपेट में आने से एक वकील की जान चली गई. 63 साल के वकील ख्वाजा मोइज़ुद्दीन, जो जमीन विवाद के मामलों को संभालने के लिए जाने जाते थे, अपनी Toyota Innova में बैठने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक एक हरे रंग की Mahindra Scorpio ने जान-बूझकर अपनी दिशा बदली और जोरदार टक्कर मार दी. इस जोरदार टक्कर से वकील अपनी कार से करीब 15 से 20 फीट दूर जा गिरे.
हिट एंड रन मामले में चौंकाने वाला वीडियो वायरल
इस 'हिट-एंड-रन' का एक चौंकाने वाला वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस फुटेज में देखा जा सकता है कि SUV थोड़ी दूरी पर घात लगाकर खड़ी थी और फिर उसने वकील को निशाना बनाया, ताकि यह घटना एक सामान्य 'हिट-एंड-रन' लगे. घटना की जानकारी मिलते ही नामपल्ली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अपनी विस्तृत जांच शुरू कर दी.
स्रोत: ABP Hindi