पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

होर्मुज खोलने पर QUAD में हुई बात, विदेश मंत्रियों की मीटिंग से निकला ईरान को टेंशन देने वाला मैसेज

✍️ Admin 📅 26 May, 2026 ⏰ 10:33 AM 👁 38 views

दिल्ली में हुई QUAD की बैठक में होर्मुज का मुद्दा छाया रहा. इस संगठन में शामिल देशों के विदेश मंत्रियों ने होर्मुज स्ट्रेट को जल्दी से जल्दी खोलने पर चर्चा की. QUAD की इस मीटिंग से ईरान को टेंशन देने वाला मैसेज निकला है. दरअसल इस मीटिंग में होर्मुज को खोलने और बिना रुकावट के जहाजों के गुजरने पर बात हुई.

बैठक के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में एस जयशंकर ने कहा कि आज हमारे सामने कई चुनौतियां हैं. ग्लोबल स्तर पर सप्लाई चेन प्रभावित है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारा जीरो टॉलरेंस है.

दुनिया के वर्तमान हालात पर हुई QUAD में चर्चा

क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद साझा प्रेस रिलीज भी जारी की गई. जिसमें कहा गया, 'क्वाड के विदेश मंत्रियों की एक जरूरी बैठक हुई है. इस मीटिंग में ज्यादातर चर्चाएं दुनिया के ताजा हालात पर केंद्रित रहीं. क्वाड होने के नाते हमने इंडो पैसिफिक क्षेत्र के मुद्दों पर फोकस किया. चूंकि हम इंडो पैसिफिक क्षेत्र के अलग-अलग किनारों पर स्थित चार समुद्री लोकतांत्रिक देश हैं, इसलिए विचारों का आदान-प्रदान महत्वपूर्ण रहा.'

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: