पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

तेज हवा के झोंके के साथ राहत की बारिश, राजधानी दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज

✍️ Admin 📅 28 May, 2026 ⏰ 06:30 PM 👁 37 views

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार (28 मई, 2026) को भीषण गर्मी की मार झेल रहे देश के कई राज्यों के लिए मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, देश के उत्तर-पश्चिम हिस्से में अगले 24 घंटों में भीषण लू से राहत मिलने की संभावना है. अगले दो-तीन दिनों के दौरान उत्तर-पूर्वी और उससे सटे पूर्वी भारत में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश की संभावना है. हालांकि, राजस्थान, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में फिलहाल गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है.

राष्ट्रीय राजधानी में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, एनसीआर क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में 28 से 31 मई, 2026 के बीच तेज आंधी, बारिश और धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है. IMD ने कहा कि दिल्ली में इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.

बारिश के बाद दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत

हालांकि, IMD के अनुसार, दिल्ली में कई इलाकों में गुरुवार (28 मई, 2026) को अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री और उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है, लेकिन शाम होते ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया. मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में गुरुवार को दोपहर के वक्त टॉप-5 इलाके जहां अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, उनमें सफदरजंग - 41.1 डिग्री सेल्सियस तापमान, पालम में 40.3 डिग्री, रीज में 40.2 डिग्री, आयानगर में 40.1 डिग्री और लोधी रोड इलाके में 39.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. 

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: