पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पाकिस्तानी एजेंसी ISI के 8 एजेंट गिरफ्तार

✍️ Admin 📅 30 May, 2026 ⏰ 05:05 PM 👁 46 views

दिल्ली में एक बड़ी आतंकी साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसियों का कहना है कि यह नेटवर्क दिल्ली और मुंबई समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों को निशाना बनाने की तैयारी कर रहा था. मामले की शुरुआत तब हुई जब विजय शूटर डॉन नाम के एक आरोपी को पुणे से गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर झारखंड के साहिबगंज से एक अन्य आरोपी को पकड़ा गया. जांच में सामने आया कि ये दोनों पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी के संपर्क में थे और उसके इशारों पर काम कर रहे थे. जांच को आगे बढ़ाते हुए एजेंसियों ने मुंबई से तौकीर और अरबाज खान को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान कई और नाम सामने आए, जिनमें मुजाफा और यावर खान शामिल हैं. अधिकारियों के अनुसार, इन आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दिल्ली में एक बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की पूरी योजना तैयार की जा चुकी थी. जांच में यह भी पता चला है कि इस नेटवर्क का मकसद दिल्ली में सुरक्षा बलों के जवानों और महत्वपूर्ण रणनीतिक स्थानों को निशाना बनाना था. एजेंसियों को ऐसे सबूत भी मिले हैं जिनसे पता चलता है कि कई संवेदनशील स्थानों की पहले से रेकी की गई थी.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: