पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 

✍️ Admin 📅 03 June, 2026 ⏰ 06:39 AM 👁 38 views

कर्नाटक में डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा फैसला लिया है. पूर्व सीएम सिद्धारमैया को कांग्रेस की वर्किंग कमेटी (CWC) का सदस्य बनाया गया है. सीडब्ल्यूसी पार्टी के सबसे बड़े फैसले लेने वाली बॉडी है. बता दें कि बुधवार यानी आज शाम करीब चार बजे डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सिद्धारमैया को तुरंत प्रभाव से CWC का सदस्य नियुक्त किया है.

Hon'ble Congress President Shri @kharge has appointed Shri @siddaramaiah as Member of the Congress Working Committee, with immediate effect. pic.twitter.com/QHH7fYHqnJ

— Congress (@INCIndia) June 2, 2026

कर्नाटक में आज 64 साल के डीके शिवकुमार 34वें मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे. उनके साथ करीब 10 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे, जिनमें सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया (45) भी शामिल हैं, जोकि MLC हैं.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: