पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

कांग्रेस में होगा TMC का विलय? अटकलों के बीच राहुल गांधी से मिले अभिषेक बनर्जी

✍️ Admin 📅 10 June, 2026 ⏰ 11:20 AM 👁 38 views

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस बिखरती हुई नजर आ रही है. पार्टी के नेता बैक टू बैक इस्तीफा दे रहे हैं. इन सबके बीच सियासी गलियारों से आई एक खबर ने खलबली मचा दी. टीएमसी के कांग्रेस पार्टी में विलय की अटकलों के बीच टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने डेरेक ओ ब्रायन के साथ 10 जनपथ पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. दोनों के बीच मीटिंग का एजेंडा क्या रहा, इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है.

Delhi | TMC MP Abhishek Banerjee is meeting LoP Lok Sabha Rahul Gandhi at 10, Janpath, Delhi. Yesterday, TMC chairperson Mamata Banerjee met Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi

— ANI (@ANI) June 10, 2026

ममता बनर्जी-सोनिया गांधी की हुई थी मुलाकात

इससे पहले टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार (9 जून) को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास 10 जनपथ पर मुलाकात की थी. दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई. 24 घंटे के अंदर यह दूसरा मौका था जब ममता बनर्जी और सोनिया गांधी की मुलाकात हुई. सोमवार (8 जून) को इंडी अलायंस की बैठक में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी.

मीटिंग के दौरान सोनिया गांधी और ममता बनर्जी के बीच गर्मजोशी भी देखने को मिली थी, जब दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया था. देखा जाए तो ममता बनर्जी की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब टीएमसी गंभीर राजनीतिक संकट का सामना कर रही है. बंगाल चुनाव में हार के बाद पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ता दिखाई दे रहा है. पहले कुछ विधायकों के असंतोष की खबरें सामने आई थीं, वहीं अब पार्टी के कुछ सांसदों के एनडीए को समर्थन देने की घोषणा ने टीएमसी नेतृत्व की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: