पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

Mobile Emergency Alert: अब अचानक आपका मोबाइल नहीं होगा वाइब्रेट, NDMA ने बंद किया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम

✍️ Admin 📅 14 June, 2026 ⏰ 02:50 PM 👁 115 views

देशभर में मोबाइल फोन पर इमरजेंसी अलर्ट भेजने वाली सेल ब्रॉडकास्ट सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी NDMA की राज्यों को भेजी एडवाइजरी में यह फैसला सामने आया है.  केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सूत्रों ने बताया है कि उन्हें NDMA की तरफ से लेटर में अलर्ट के इस्तेमाल को रोकने का बोला गया है.

सेवा बंद करने की वजह अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं बताई गई है हालांकि संकेत दिए गए हैं कि संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर तकनीकी और परिचालन समीक्षा चल रही है. जब समीक्षा पूरी होगी और NDMA की तरफ से नए निर्देश मिलेंगे तभी सेवा बहाल होगी.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: