पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

SC On Bihar Minister: 'हम अभी भी मंत्री हैं...' सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच दीपक प्रकाश का बड़ा बयान

✍️ Admin 📅 16 June, 2026 ⏰ 11:42 AM 👁 21 views

बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश की मंत्री पद पर दोबारा नियुक्ति को लेकर मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (15 जून) को बिहार सरकार, चुनाव आयोग और मंत्री दीपक प्रकाश को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. यह मामला उनकी संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई के दौरान सामने आया.

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति वी. मोहन की पीठ ने सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया. सुनवाई के दौरान अदालत ने पूछा कि क्या दीपक प्रकाश अभी भी मंत्री पद पर बने हुए हैं. याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि अभी भी बिहार सरकार में मंत्री हैं. इसके बाद अदालत ने मामले में नोटिस जारी कर आगे की सुनवाई तय की.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: