पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले पीएम मोदी- हमारा लक्ष्य हो कि 70 की उम्र में 50 जैसा स्वस्थ रहें

✍️ Admin 📅 21 June, 2026 ⏰ 09:01 AM 👁 37 views

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता की रेड रोड से 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया. यहां पर उन्होंने हज़ारों लोगों के साथ योग किया. पीएम मोदी ने कहा कि योग हमारे शरीर को फ़्लेक्सिबल बनाने में मदद करता है और हमारे एनर्जी लेवल को हाई रखता है. योग कार्यक्रम के पहले पीएम ने अपने संबोधन में कहा, "योग इंसान को लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि 40 साल की उम्र में हम 20 साल की उम्र से भी ज़्यादा फ़्लेक्सिबल हों. 50 साल की उम्र में हम 30 साल की उम्र से भी ज़्यादा ऊर्जावान हों, 70 की उम्र में 50 जैसा स्वस्थ रहें." पीएम मोदी ने कहा, "नियमित योग करने से हमें अपने शरीर और मन को समझते रहने की आदत पड़ती है. जितना हम अपने बारे में जानते हैं, उतना ही हम ख़ुद को अच्छे से संभाल पाते हैं. इसी वजह से ‘स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग’ का यह विषय हर उम्र के लोगों के लिए है, सिर्फ़ बुज़ुर्गों के लिए नहीं." पीएम मोदी के अलावा, केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने भी देश के अलग-अलग शहरों में योग अभ्यास किया है, जिनकी तस्वीरें सामने आई हैं. संबंधित कहानी: बढ़ती उम्र में भी फ़िट बने रहने के लिए करें ये एक्सरसाइज़ इमेज स्रोत, Alexander Hassenstein/Getty Images फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ई मुकाबले में जर्मनी ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराया है. टोरंटो स्टेडियम में शनिवार रात को खेले गए इस मुक़ाबले में जर्मन टीम ने डेनिज़ उंडाव के दो गोलों की बदौलत जीत हासिल कर ली. मुक़ाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने अच्छा खेला और एक-दूसरे को टक्कर देती रहीं. मैच का पहला गोल 30वें मिनट में आया. आइवरी कोस्ट की ओर से फ़्रैंक केसी ने गोल करते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. इसके बाद जर्मनी ने एक के बाद एक प्रयास किए, लेकिन हाफ़-टाइम तक स्कोर 1-0 ही रहा. मैच में लंबे समय तक पिछड़ने के बाद जर्मनी के डेनिज़ उंडाव ने 68वें मिनट में एक गोल करते हुए स्कोर बराबरी पर ला दिया. इसके बाद जब मैच ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा था तो जर्मनी के डेनिज़ उंडाव ने 90 मिनट के बाद दिए गए एक्सट्रा चार मिनट में एक और गोल कर दिया. यह जर्मनी के लिए मैच विनिंग गोल साबित हुआ. इसके बाद आइवरी कोस्ट वापसी नहीं कर सकी. इस जीत के साथ जर्मनी ने नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह पक्की कर ली. संबंधित कहानी: फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026: भारतीय मूल के ये चार खिलाड़ी भी हैं इस बार मैदान में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने घोषणा की है कि वो 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े तक जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे.' उन्होंने लोगों से अपील करते हुए शनिवार देर रात को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है. अभिजीत दीपके ने लोगों से सुबह 9 बजे दिल्ली स्थित जंतर-मंतर आने की अपील की है, उन्होंने कहा कि उनकी यह अपील ख़ासतौर पर दिल्लीवासियों से है. सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में अभिजीत दीपके ने कहा, "जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हम अब भी जंतर-मंतर पर हैं. हमारा प्रदर्शन पूरी रात चलता रहेगा और कल भी चलता रहेगा. मैं आपसे सबसे निवेदन करता हूं कि सुबह नौ बजे जंतर-मंतर आइए, हमें आपके समर्थन की ज़रूरत है." उन्होंने कहा, "हम लोगों ने पूरी कोशिश की, हम इस प्रदर्शन को जितना खींच सकते हैं, उतना खींच खींच चुके हैं. लेकिन आपके साथ के बिना यह प्रदर्शन सफल नहीं होगा. छात्रों, पेरेंट्स और टीचर्स और ख़ास करके दिल्ली वालों से विनती है कि वो प्रदर्शन में शामिल हों." दीपके ने कहा, "आपके घर में लड़ाई हो रही है, आपके घर में हम आपका हक़ मांग रहे हैं. अगर अभी भी आप आगे नहीं आए, अगर अभी भी आप साथ में नहीं आए तो एक जो उम्मीद इस देश में बची है, वो भी ख़त्म हो जाएगी. अब आपकी ज़िम्मेदारी है." गौरतलब है कि शनिवार दोपहर से ही जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन जारी है. जबकि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द प्रदर्शन स्थल को ख़ाली करें. संबंधित कहानी: कॉकरोच जनता पार्टी का धरना जारी, अभिजीत दीपके ने पुलिस से पूछा- 'क्या पीएम ने बंद कराया पानी' इमेज स्रोत, Magali Cohen / Hans Lucas / AFP via Getty Images अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया है सीज़फ़ायर के दौरान 60 दिनों तक होर्मुज़ स्ट्रेट में कोई टोल नहीं लगेगा. डोनाल्ड ट्रंप का यह एलान ऐसे समय में आया है, जब ईरान के ख़ातम अल-अंबिया मुख्यालय ने घोषणा की है कि होर्मुज़ स्ट्रेट को जहाज़ों के लिए 'बंद' किया जा रहा है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "सीज़फ़ायर के दौरान 60 दिनों तक होर्मुज़ स्ट्रेट में कोई टोल नहीं होगा. 60 दिन पूरे होने के बाद भी कोई टोल नहीं लगेगा, जब तक कि अमेरिका की ओर से टोल ना लगाया जाए." उन्होंने आगे लिखा, "अगर समझौता पूरा नहीं होता है, तो यह टोल उन सेवाओं के लिए होगा जो अमेरिका ने मिडिल ईस्ट के देशों के लिए 'गार्डियन एंजल' बनकर दी हैं. इसमें पुराने, मौजूदा और आने वाले खर्चों की भरपाई शामिल है." इससे पहले शनिवार को ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) नौसेना ने कहा कि होर्मुज़ स्ट्रेट सभी जहाज़ों के लिए बंद कर दिया गया है. नौसेना ने इसका कारण अमेरिका और इसराइल पर युद्धविराम के उल्लंघन के आरोपों को बताया है. दूसरी ओर, अमेरिका ने इस दावे का खंडन किया था. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने फ़ॉक्स न्यूज़ से कहा कि होर्मुज़ स्ट्रेट पूरी तरह खुला हुआ है. वेंस ने कहा, "हमें ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि ईरानियों ने अब भी होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद कर रखा है." संबंधित कहानी: ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट बंद करने का किया एलान, आईआरजीसी की चेतावनी पर अमेरिका ने क्या कहा बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. - ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट बंद करने का किया एलान, आईआरजीसी की चेतावनी पर अमेरिका ने क्या कहा - कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर से न हटने का एलान, अभिजीत दीपके का पुलिस पर पानी न देने का आरोप - एमबीए करने की जगह क्या प्लम्बर बनने का दौर है? मुख्य आर्थिक सलाहकार के दावे में कितना दम - अमेरिका-इसराइल की ईरान के साथ जंग में हज़ारों की मौत लेकिन सही आंकड़े क्या हैं? - भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट जारी, फिर कम हुआ क़रीब 10 अरब डॉलर, जानिए कारण

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: