पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

किएर स्टार्मर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता पद से दिया इस्तीफ़ा

✍️ Admin 📅 22 June, 2026 ⏰ 02:46 PM 👁 27 views

किएर स्टार्मर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है. 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर अपने फ़ैसले के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी यह सवाल पूछ रही है कि क्या वह अगले आम चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सबसे सही हैं. उनका कहना है कि उन्होंने इस सवाल पर अपनी पार्टी का "जवाब सुन लिया है" और "उस जवाब को अच्छे से स्वीकार करते हैं." उनका कहना है कि उन्होंने जो भी फ़ैसला लिया है, वह "अपने देश को सबसे पहले रखने" के बारे में रहा है, जिससे वह प्यार करते हैं. उन्होंने कहा, "मैं लेबर पार्टी के लीडर के पद से इस्तीफ़ा दे दूंगा." बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें स्टार्मर का कहना है कि उन्होंने सोमवार की सुबह किंग से बात करके उन्हें अपने इस्तीफ़े के फ़ैसले के बारे में बताया. उन्होंने लेबर पार्टी की नेशनल एग्ज़ीक्यूटिव कमेटी से कहा है कि वे एक टाइमटेबल तय करे जिसमें लीडरशिप के लिए नॉमिनेशन 9 जुलाई से शुरू हों और इसकी प्रक्रिया गर्मियों की छुट्टियों तक पूरी हो जाए. इसका मतलब है कि सितंबर में संसद के शुरू होने से पहले एक नया लीडर बन जाएगा. उन्होंने कहा कि तब तक वो प्रधानमंत्री के पद पर बने रहेंगे. वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख़बरें जो दिनभर सुर्खियां बनीं. स्टार्मर ने अपने इस्तीफ़े की घोषणा करने से पहले कहा कि उन्हें विरासत में लेबर पार्टी मिली थी जो "पॉलिटिकली, फ़ाइनेंशियली और नैतिक रूप से दिवालिया" थी. उन्होंने कहा कि उन्हें "बार-बार" कहा गया कि पार्टी "ख़त्म" हो चुकी है, लेकिन उन्होंने "उन लोगों को ग़लत साबित कर दिया." उन्होंने कहा कि उन्होंने "एंटीसेमिटिज़्म के ज़हर को निकालकर" पार्टी को बदल दिया. उन्होंने आगे कहा, "इकॉनमी, डिफ़ेंस और नेशनल सिक्योरिटी पर भरोसा वापस लाया." किएर स्टार्मर ने कहा कि वो सत्ता का सही तरीक़े से हस्तांतरण पक्का करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे, और अपने वारिस को पूरा सपोर्ट देंगे. उन्होंने कहा कि वे जानते हैं कि उन्हें एक ऐसा ब्रिटेन विरासत में मिल रहा है जो दो साल पहले से ज़्यादा मज़बूत और निष्पक्ष है. इसके साथ ही स्टार्मर ने अपने उन दोस्तों और साथियों का शुक्रिया कहा जो छह साल से उनके साथ हैं, साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय के स्टाफ़ और "बहुत बढ़िया सिविल सर्विस" को भी धन्यवाद देते हैं. बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित. (बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: