राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का बड़ा हमला, कांग्रेस बोली- ‘रामलला के घर डकैती करने वाले देश के साथ...’
अयोध्या राम मंदिर दान मामले को लेकर सियासी घमासान तेज होता जा रहा है. विशेष जांच दल (SIT) की रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस ने अब सीधे सरकार और जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं. कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि सच्चाई को छिपाने की कोशिश की जा रही है. कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा, "क्योंकि डकैती गोपनीय है, पूरा देश देख रहा है, गवाह है, सबूत हैं, लेकिन SIT रिपोर्ट गोपनीय है. क्योंकि उन्हें अपने लोगों को बचाना है, लेकिन वे बचा नहीं पाएंगे." उन्होंने आगे आरोपों को और तीखा करते हुए कहा, "आप सोच सकते हैं कि जो लोग भगवान राम के घर में डकैती कर सकते हैं, वे देश के साथ क्या कर रहे होंगे?" VIDEO | Ram Temple donation case: On SIT report, Congress spokesperson Alok Sharma (@Aloksharmaaicc) says, "Because dacoity is confidential, the whole country is seeing, there is witness, evidence, but SIT report is confidential, because they have to save own people, but they… pic.twitter.com/xhKauePLFs इस बीच लखनऊ में समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने भी SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट पर कहा, "ग्यारह दिन बीत चुके हैं. पूरा देश ही नहीं बल्कि दुनिया अब भगवान राम के मंदिर में कथित चोरी और डकैती की बात जान चुकी है. आरोप हैं कि आभूषण तक गायब हो गए हैं. मुकुट गायब है, पत्थर गायब हैं, लेकिन अब तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई है..."
स्रोत: ABP Hindi