भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर के बारे में उनके परिवार, गांव वालों ने क्या बताया?
बिहार के भोजपुर ज़िले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के 26 साल के युवक भरत भूषण तिवारी की 17 जून को कथित पुलिस एनकाउंटर के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. भोजपुर के एसपी की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, "पुलिस टीम ने ख़ुद और लोगों की सुरक्षा के लिए गोली चलाई थी, जो भरत भूषण के पांव में लगी." लेकिन घटना और पुलिस के दावे को गांव के लोग अलग बता रहे हैं. बीबीसी हिन्दी की टीम ने भरत के परिवार और ग्रामीणों से बात की है. उन्होंने हमें क्या कुछ बताया, देखिए इस ग्राउंड रिपोर्ट में. (बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)
स्रोत: BBC Hindi