पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

‘छोटे कर्मचारी करोड़ों की हेराफेरी कर सकते हैं या...’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने उठाए सवाल

✍️ Admin 📅 26 June, 2026 ⏰ 11:28 PM 👁 14 views

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी की महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार (26 जून, 2026) को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि भगवान राम करोड़ों मन का पवित्र भाव हैं. उसी पवित्र भाव से लोग उनके मंदिर में माथा टेकते हैं और अपनी श्रद्धा से दान करते हैं. उन्होंने कहा कि राम मंदिर में चोरी करने वालों ने धर्म और आस्था की मूल भावना को खंडित करने का महापाप किया है.

कांग्रेस नेता ने एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर किया पोस्ट

केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुक्रवार (26 जून, 2026) की रात एक पोस्ट शेयर किया. अपने पोस्ट में कांग्रेस सांसद ने लिखा, ‘सत्य और धर्म को स्थापित करने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और उनके करोड़ों भक्तों की आस्था के साथ जो चोरी और लूट का कपटपूर्ण कृत्य किया गया है, उसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है.’ 

सत्य और धर्म को स्थापित करने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और उनके करोड़ों भक्तों की आस्था के साथ जो चोरी और लूट का कपटपूर्ण कृत्य किया गया है, उसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है।

भगवान राम करोड़ों मन का पवित्र भाव हैं। उसी पवित्र भाव से लोग मंदिर में माथा टेकते हैं और दान…

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 26, 2026

उन्होंने कहा, ‘भगवान राम करोड़ों मन का पवित्र भाव हैं. उसी पवित्र भाव से लोग मंदिर में माथा टेकते हैं और दान करते हैं. राम मंदिर में चोरी करने वालों ने धर्म और आस्था की मूल भावना को खंडित करने का महापाप किया है.’ 

लीपापोती नहीं, पारदर्शी जांच हो- प्रियंका गांधी

इस दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अयोध्या राम मंदिर में काम करने वाले छोटे कर्मचारियों के साथ बड़े पदाधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, ‘यह सवाल भी महत्वपूर्ण है कि क्या छोटे कर्मचारी अकेले CCTV बंद कर हजारों करोड़ के चढ़ावे में हेराफेरी कर सकते हैं या इसके पीछे कुछ बड़े लोगों की मिलीभगत है?’

उन्होंने आगे कहा, ‘इस मामले में जांच के नाम पर लीपापोती करने की जगह पारदर्शी तरीके से जांच हो और जो भी लोग इस चौर्य कर्म में संलिप्त हैं, उन्हें कड़ी सजा मिले.’ 

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: