Tamil Nadu Politics:'5 साल तो दूर...' विजय सरकार पर स्टालिन का सबसे बड़ा हमला, बोले- 3 से 6 महीने में हो सकता है खेल खत्म!
तमिलनाडु की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है. द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) प्रमुख एम.के. स्टालिन ने रविवार (28 जून ) को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) सरकार की स्थिरता पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि यह सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी.
चेन्नई में आयोजित डीएमके के एक कार्यक्रम में, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के 5,000 से अधिक नेता और कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए, स्टालिन ने कहा कि सत्तारूढ़ टीवीके अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर सकी है. स्टालिन ने कहा कि यह सरकार उन दलों के समर्थन से चल रही है, जो कुछ समय पहले तक डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा थे। स्टालिन ने कहा, 'जमीनी हकीकत को देखिए। मौजूदा सत्तारूढ़ दल अपने दम पर स्थिर सरकार बनाने के लिए बहुमत नहीं जीत सका.'
स्रोत: ABP Hindi