क्या सैन्य तख्तापलट का सताया जिनपिंग को डर? चीन की संसद से 6 बड़े सैन्य अधिकारी बर्खास्त
चीन में सैन्य स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है. सरकार ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए, एक साथ कई बड़े अधिकारियों और नेताओं को उनके पद से हटा दिया है. इस लिस्ट में कई बड़े अधिकारी शामिल है. अब ऐसे में सुगबुगाहट है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बगावत या तख्तापलट का डर सता रहा है. इस वजह से कार्रवाई की गई है.
चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि इस लिस्ट में एक्स फाइनेंसर चीफ ली युंझे, पोलित ब्यूरो के मेंबर मा शिंगरुई का नाम शामिल है. इनपर हाल ही में जांच बैठी हुई है. फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है कि आखिर क्यों इन बड़े सैन्य अधिकारियों को पद से बेदखल किया गया है.
न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबाकि, चीन की Top legislative Body the National People's Congress ने 6 सैन्य सांसदों के अलावा दो बड़े नेताओं के पदों को खत्म कर दिया है. यह चीन की कानून बनाने वाली संस्था है. इसमें हुए बदलाव को अहम माना जाता है. मानकर चलें, कि चीन की संसद में प्रमुख पदों पर बड़ा फेरबदल हुआ है.
Fuel Shortage: जिस सस्ते रूसी तेल पर लड़ रहे भारत-अमेरिका, वहां ही हो गई भारी किल्लत, अब कैसे सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल
नेशनल पीपल्स कांग्रेस ने नोटिस जारी कर दी जानकारी
इसके लिए बकायदा नेशनल पीपल्स कांग्रेस की स्टैंडिंग कमिटी ने नोटिस जारी किया है. इस नोटिस में किसी को हटाने का सीधा कारण नहीं बताया है. रक्षामंत्रालय ने भी किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है. यह कार्रवाई राष्ट्रपति शी जिनपिंग के करप्शन के खिलाफ चलाई मुहीम का हिस्सा है. यह मुहीम सालों से चलाई जा रही थी. इसकी जांच के दायरे में बड़े अधिकारी और सैन्य जनरल शामिल रहे.
किन सैन्य अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है
साथ ही उनपर इस स्तर की कार्रवाई की गई है. जिन सैन्य सांसदों को हटाया गया है, उनमें जनरल शू श्युछियांग को हटाया है. श्युछियांग सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के इक्विपमेंट डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के चीफ के पद पर थे. इने अलावा पीएलए के वेस्टर्न थिएटर कमांड में पॉलिटिकल कमिश्नर जनरल ली फेंगबियाओं को हटाया गया है. इनके अलावा ईस्टर्न थिएटर कमांड से वांग कांगपिंग, साइबरस्पेस फोर्स से झांग मिंगहुआ, आर्मी से यिन होंगशिंग समेत कुल 5 सैन्य पद से बर्खास्त किया गया है.
स्रोत: ABP Hindi