पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

अयोध्या राम मंदिर के 'चंदा चोरी' पर PM मोदी को कांग्रेस का पत्र, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

✍️ Admin 📅 02 July, 2026 ⏰ 04:53 PM 👁 19 views

अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा राजनीतिक दबाव बढ़ा दिया है. कांग्रेस महासचिव (संगठन) और पब्लिक अकाउंट्स कमेटी चेयरमैन केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार (2 जुलाई, 2026) को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की है.

पीएम मोदी के नाम लिखे पत्र में क्या बोले वेणुगोपाल?

चिठ्ठी में वेणुगोपाल ने कहा है कि अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी ने पूरे देश को झकझोर दिया है. करोड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के नाम पर अपनी मेहनत की कमाई दान की थी, लेकिन इस आस्था के साथ विश्वासघात हुआ है.

उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सार्वजनिक भूमि पर हुआ और इसके संचालन के लिए भारत सरकार की ओर से एक सार्वजनिक ट्रस्ट का गठन किया गया. ऐसे में मंदिर प्रशासन और उसकी जवाबदेही पूरी तरह केंद्र सरकार के दायरे में आती है.

चोरी की पहले आईं चेतावनियां, लेकिन किया नजरअंदाज- वेणुगोपाल

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि कथित चोरी को लेकर समय-समय पर कई चेतावनियां सामने आईं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया गया. उनका दावा है कि जिम्मेदार लोगों ने जानबूझकर कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे करोड़ों रुपये के कथित गबन को संरक्षण मिला. 

एसआईटी जांच पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

पत्र में कांग्रेस ने अब तक की एसआईटी जांच पर भी सवाल उठाए हैं. वेणुगोपाल ने कहा कि अब तक की कार्रवाई केवल आंखों में धूल झोंकने जैसी है और इसका उद्देश्य कथित तौर पर बड़े आरोपियों को बचाना प्रतीत होता है.

कांग्रेस का कहना है कि ये केवल वित्तीय अनियमितता का मामला नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था के राजनीतिक और आर्थिक दुरुपयोग का गंभीर मुद्दा है. पार्टी ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में तत्काल और निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: