पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

'अखिलेश यादव और टिन्नू की फोन पर कई बार हुई बात', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में BJP का बड़ा आरोप

✍️ Admin 📅 05 July, 2026 ⏰ 01:08 PM 👁 67 views

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े कथित गबन और चोरी के मामले में सियासत तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं, विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच की मांग करते हुए जांच अधिकारी को पत्र लिखा है.

BJP का दावा- टिन्नू यादव की अखिलेश यादव से हुई थी फोन पर बातचीत
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने दावा किया कि राम जन्मभूमि मंदिर गबन मामले के आरोपियों में शामिल रामाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव की समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से कई बार फोन पर बातचीत हुई थी. उन्होंने कहा, 'समाजवादी पार्टी की सच्चाई धीरे-धीरे सामने आ रही है. यह भी सामने आ रहा है कि टिन्नू यादव की अखिलेश यादव से कई बार फोन पर बात हुई थी. जैसे-जैसे इस मामले की परतें खुलेंगी, देश को पता चल जाएगा कि इन चोरी की घटनाओं के पीछे कौन लोग थे.'

'अभी कई खुलासे होने बाकी हैं'
अजय आलोक ने कहा कि इस मामले में अभी कई और तथ्य सामने आने बाकी हैं. उन्होंने कहा, 'समाजवादी पार्टी पहले भी संतों और महात्माओं के आक्रोश को नहीं झेल पाई थी और आगे भी नहीं झेल पाएगी.'

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: