Manipur Voter List 2026: मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
मणिपुर की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में एक बार फिर पुरुषों के मुकाबले महिला वोटरों की संख्या ज्यादा है. यह लिस्ट रविवार को 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (एसआईआर) पूरा होने के बाद जारी की गई थी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अरुण कुमार सिन्हा ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद बताया कि 1 जुलाई, 2026 को योग्यता की तारीख मानते हुए, मणिपुर में कुल 19,34,399 रजिस्टर्ड वोटर हैं. इनमें 9,93,660 महिलाएं, 9,40,446 पुरुष और 293 थर्ड-जेंडर वोटर शामिल हैं.
सीईओ ने कहा कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में लिंगानुपात 1,057 है, जो राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक है. 18-19 आयु वर्ग में 20,442 नए वोटर जोड़े गए हैं. सिन्हा ने बताया कि रिवीजन के बाद अलग-अलग कारणों से कुल 1,58,677 वोटरों (7.58 प्रतिशत) के नाम हटाए गए. इनमें 43,000 मृत (2.05 प्रतिशत), 34,740 ऐसे वोटर जिनका पता नहीं चला या जो अनुपस्थित थे (1.66 प्रतिशत), 72,473 स्थायी रूप से कहीं और चले गए वोटर (3.46 प्रतिशत) और अन्य कारण शामिल हैं.
स्रोत: ABP Hindi