पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

होर्मुज़ स्ट्रेट में फिर तनाव, टैंकरों पर अटैक के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया हमला

✍️ Admin 📅 08 July, 2026 ⏰ 09:01 AM 👁 63 views

अमेरिका ने होर्मुज़ स्ट्रेट में तीन कमर्शियल जहाज़ों पर हुए हमलों के जवाब में ईरान पर कई 'जोरदार' हवाई हमले किए हैं. हमले में कई लोग घायल हुए हैं, लेकिन अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं है. यूएस सेंटकॉम ने मंगलवार को कहा कि यह अभियान अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग में बेकसूर चालक दल वाले कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाए जाने के ख़िलाफ़ शुरू किया गया है. दूसरी ओर ईरान के उप विदेश मंत्री ने इन हमलों को पिछले महीने हुए अमेरिका-ईरान अंतरिम समझौते के ख़िलाफ़ बताया है. उन्होंने कहा कि ईरान इसके ख़िलाफ़ 'निर्णायक कदम' उठाएगा. ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार हमले केशम द्वीप, बंदर अब्बास और सिरिक में हुए. अमेरिका पहले ही कह चुका था कि अगर टैंकरों पर हमले हुए तो ईरान को नतीजे भुगतने होंगे. मंगलवार रात जारी बयान में यूस सेंटकॉम ने कहा कि ये हमले 'ईरान के हमलों के जवाब'में किए गए हैं. सेंटकॉम ने कहा, 'ईरान की आक्रामक कार्रवाई बेवजह, ख़तरनाक और युद्धविराम का साफ़ उल्लंघन थी.' इन हमलों से पहले मंगलवार को अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने वो अस्थायी छूट वापस ले ली थी, जिसके तहत ईरान पर तेल संबंधी प्रतिबंधों में कुछ समय के लिए ढील दी गई थी. शारजाह से कराची जा रहे पाकिस्तान के2 एयरवेज़ का एक कार्गो विमान (बोइंग 737) अचानक लापता हो गया है. बीबीसी उर्दू सर्विस के मुताबिक़ विमान में चालक दल के पांच सदस्य सवार थे. बीबीसी की उर्दू सर्विस ने पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी के हवाले से ख़बर दी है कि मंगलवार को पाकिस्तान के समयानुसार रात 9.18 बजे विमान के नेविगेशन सिस्टम में खराबी की सूचना मिली. इसके बाद कराची एरिया कंट्रोल सेंटर ने तुरंत विमान को गाइड करना शुरू किया. लेकिन रात 9.21 बजे रडार पर विमान तेजी से नीचे उतरता दिखाई दिया और उसकी दिशा अचानक बदल गई. इसके कुछ ही देर बाद कराची से लगभग 155 नॉटिकल माइल पश्चिम में विमान से रडार और रेडियो संपर्क पूरी तरह टूट गया. इमेज स्रोत, Getty/Pakistan Navy लापता विमान की तलाश के लिए पाकिस्तानी नेवी, एयर फ़ोर्स और दूसरी एजेंसियां शामिल हो गई हैं. पाकिस्तानी नौसेना का जहाज पीएनएस जुल्फ़िकार को प्रभावित इलाके में भेजा गया है. पाकिस्तानी नौसेना का एक एटीआर विमान तुरबत से उड़ान भर चुका है, जबकि पाकिस्तान नेशनल शिपिंग कॉर्पोरेशन का कॉमर्शियल जहाज लाहौर भी खोज और बचाव अभियान में उतर चुका है. पाकिस्तान में विमान दुर्घटना की पिछली बड़ी घटना 2020 में हुई थी. उस समय पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का एक घरेलू यात्री विमान कराची हवाई अड्डे पर उतरने से ठीक पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. विमान में सवार 99 लोगों में से केवल दो ही जीवित बच पाए थे. इमेज स्रोत, Alex Livesey/Getty Images इंग्लैंड के ख़िलाफ़ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत को रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी. मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम के प्रदर्शन को "बेहद खराब" बताया. पांच मैचों की सिरीज़ में इंग्लैंड ने 2-0 की बढ़त ले ली है, दोनों टीमों के बीच एक मुक़ाबला बारिश में धुल गया था. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमारा प्रदर्शन बेहद खराब था. सच कहूं तो इसके लिए इससे बेहतर शब्द मेरे पास नहीं है." फिल सॉल्ट के 70 रन और सैम करन की आतिशी पारी की बदौलत इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए. जवाब में जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की तेज़ गेंदबाज़ी के सामने भारतीय बल्लेबाज़ पूरी तरह बिखर गए. भारत की पूरी टीम सिर्फ़ 76 रन पर सिमट गई, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उसका दूसरा सबसे कम स्कोर है. टीम का कोई भी बल्लेबाज़ 13 रन से अधिक का स्कोर नहीं बना सका. वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने सबसे अधिक 13 रन बनाए. मैच के बाद अय्यर ने कहा, "इतने बड़े अंतर से हारना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है. सबसे पहले हमें इस हार को स्वीकार करना होगा और फिर ड्रॉइंग बोर्ड पर लौटकर यह समझना होगा कि हमसे कहां गलती हुई." उन्होंने पिच का ज़िक्र करते हुए कहा, "विकेट को देखकर मुझे नहीं लगता कि यह 200 रन बनाने वाली पिच थी लेकिन जिस तरह हमने बल्लेबाज़ी की, हमने पावरप्ले में ही चार विकेट गंवा दिए. वहीं से हमारी लय टूट गई और मुझे लगता है कि मैच भी वहीं हाथ से निकल गया." सिरीज़ में अभी दो मैच बाकी हैं. ऐसे में श्रेयस अय्यर ने अपने साथियों से व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी लेने और मैच जिताऊ प्रदर्शन करने की अपील की. उन्होंने कहा, "हमने निश्चित रूप से बहुत खराब क्रिकेट खेली है, लेकिन इससे हमें कई सीख भी मिली हैं. हर खिलाड़ी को यह सोचना होगा कि वह टीम पर कैसे असर डाल सकता है और मैच का मोमेंटम अपनी टीम के पक्ष में कैसे ला सकता है." अय्यर ने कहा, "हर खिलाड़ी को खुद जिम्मेदारी लेनी होगी और यह सोचना होगा कि वह टीम के लिए मैच कैसे जिता सकता है." इमेज स्रोत, Curtis Wong/Eurasia Sport Images/Getty Images फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप के एक प्री-क्वार्टर फ़ाइनल मुक़ाबले में स्विट्ज़रलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को 4-3 से हराकर अंतिम आठ में जगह बना ली है. मैच के निर्धारित 90 मिनट और अतिरिक्त समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं, जिसके बाद मुक़ाबले का फ़ैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ. पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को दो बड़े झटके लगे. डेविडसन सांचेज की पेनल्टी क्रॉसबार से टकरा गई, जबकि कुशो हर्नांदेज का शॉट स्विट्ज़रलैंड के गोलकीपर ने रोक लिया. लेकिन स्विट्जरलैंड के रूबेन बरगास ने निर्णायक पेनल्टी पर गोल करके अपनी टीम को क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचा दिया. स्विट्ज़रलैंड वर्ल्ड कप के इतिहास में 13वीं बार खेल रहा है. इस दौरान उसकी चौथी बार क्वार्टर फ़ाइनल में एंट्री हुई है. 1954 के बाद यह पहली बार है जब टीम वर्ल्ड कप के अंतिम आठ में पहुंची है. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. बीबीसी हिन्दी की अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक करें. सिंधु जल समझौते पर अब पाकिस्तानी सेना भी बोली, बिलावल भुट्टो ने कहा- जंग भी करने को तैयार 'इसे पलट कर दिखाओ': अमेरिका को हराने के बाद बेल्जियम ने कसा तंज़, ट्रंप के 'क़दम' पर की ये टिप्पणी ईरान की ज़ब्त की गई अरबों डॉलर की संपत्ति किन देशों में है, भारत में कितनी है? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर चंपत राय ने तोड़ी चुप्पी, जारी किया बयान

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: