Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
देश में NEET पेपर लीक मामले को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने UGC-NET परीक्षा को लेकर भी कई गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए परीक्षा प्रक्रिया और सरकार की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं.
राहुल गांधी ने कहा कि पिछले सप्ताह आयोजित UGC-NET परीक्षा से जुड़े जो आरोप सामने आए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं. उन्होंने दावा किया कि NEET पेपर लीक विवाद के कुछ ही हफ्तों बाद अब UGC-NET परीक्षा को लेकर भी गंभीर जानकारी सामने आ रही है.
स्रोत: ABP Hindi