पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

✍️ Admin 📅 10 July, 2026 ⏰ 11:00 PM 👁 51 views

पाकिस्तान के चक्कर में बांग्लादेश ने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से भारत ने बोलती बंद कर दी है. भारत ने बांग्लादेश के एक इवेंट में अपने मैप को गलत तरीके से दिखाने पर एतराज जताया. ढाका में इंडियन हाई कमिशन ने एक डिप्लोमैट से कहा है कि जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं. 

दरअसल, सेकंड सेक्रेटरी पूजा झा सोमवार को ढाका में बांग्लादेश इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज में रिबिल्डिंग, रिन्यूइंग रिजनल इंटीग्रेशन, पाथवेज फॉर रिवाइटलाइजिंग सार्क नाम के एक फॉरेन पॉलिसी सेमिनार में शामिल हो रही थीं. 

क्या है पूरा विवाद ?

जहां बांग्लादेश के पूर्व हाई कमिश्नर, अहमद तारिक करीम एक प्रेजेंटेशन दे रहे थे. तभी बांग्लादेश की फॉरेन अफेयर्स स्टेट मिनिस्टर शमा ओबैद इस इवेंट में बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुईं. इसी मैप में जम्मू और कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया. इसी बीच पूजा झा ने प्रेजेंटेशन के दौरान ही टोक दिया और कहा यह तार्किक तौर पर गलत है. उन्होंने कहा कि यहां दिखाया गया, भारत का मैप गलत है. जम्मू कश्मीर भारत का एक जरूरी हिस्सा है. यहां दिखाया गया मैप सही नहीं है. 

Indian diplomat Puja Jha objects to map of India on Jammu and Kashmir. She says_ "The map of India you are using is incorrect. Jammu and Kashmir is an integral part of India" 🇮🇳 ( historic and proud moment)pic.twitter.com/iJ4ez3SsId

— Lity Munshi (@LityMunshi_) July 10, 2026

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: