पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका

✍️ Admin 📅 12 July, 2026 ⏰ 04:35 PM 👁 42 views

तमिलनाडु में INDIA गठबंधन के भीतर मतभेद अब खुलकर सामने आने लगे हैं. राज्य की प्रमुख पार्टी DMK ने अपने पुराने सहयोगी विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) की उस मांग को साफ तौर पर खारिज कर दिया है, जिसमें DMK और मुख्यमंत्री विजय की पार्टी TVK को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ लाने की बात कही गई थी. विवाद तब शुरू हुआ जब VCK प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने सुझाव दिया कि तमिलनाडु में भी केरल और पश्चिम बंगाल जैसा मॉडल अपनाया जा सकता है. उनका कहना था कि राज्य स्तर पर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी होने के बावजूद पार्टियां राष्ट्रीय स्तर पर INDIA गठबंधन का हिस्सा बनकर BJP के खिलाफ एकजुट रह सकती हैं.

थिरुमावलवन के इस सुझाव को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया. कांग्रेस का कहना था कि BJP के खिलाफ विपक्षी एकता राज्य स्तर के राजनीतिक मतभेदों से ज्यादा महत्वपूर्ण है और सभी विपक्षी दलों को राष्ट्रीय हित में साथ आना चाहिए. हालांकि DMK ने इस प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज कर दिया. पार्टी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया और DMK के साथ विश्वासघात किया. निजी टीवी चैनल से बातचीत में DMK सांसद गणपति पी. राजकुमार ने कहा कि चुनाव के बाद कांग्रेस ने सिर्फ सत्ता और मंत्री पदों के लिए TVK का समर्थन किया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने DMK की पीठ में छुरा घोंपा है.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: