पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

अभिजीत दीपके के अनशन का दूसरा दिन, बोले- अब पता लगा कि ये कितना मुश्किल

✍️ Admin 📅 19 July, 2026 ⏰ 09:03 AM 👁 52 views

इमेज स्रोत, Vipin Kumar/Hindustan Times via Getty Images कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का अनशन रविवार (19 जुलाई) को दूसरे दिन भी जारी है. इस दौरान उन्होंने कहा कि अब उन्हें एहसास हुआ है कि भूख हड़ताल करना कितना कठिन होता है. उन्होंने अनशन पर बैठे अन्य लोगों के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया. अभिजीत दीपके ने कहा, "मेरी भूख हड़ताल का आज दूसरा दिन है. अब मुझे पता चला है कि यह कितना मुश्किल है. मैं सोनम सर और यहाँ भूख हड़ताल कर रहे छात्रों को सलाम करता हूं. मैं कल होने वाले मार्च के लिए अपनी ऊर्जा बचा रहा हूं." इससे पहले सोनम वांगचुक दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे थे, लेकिन शनिवार सुबह पुलिस उन्हें उठाकर अस्पताल ले गई. इसके बाद अभिजीत दीपके अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं. वहीं, सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी का प्रस्तावित संसद मार्च है, जिसमें बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए लोगों से अपील की जा रही है. इमेज स्रोत, Morteza Nikoubazl/NurPhoto via Getty Images ईरानी सरकारी टीवी पर प्रसारित एक कार्यक्रम में होस्ट ने सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई से जुड़ा एक नया लिखित संदेश पढ़ा, जिसमें अमेरिका को 'भूल न सकने वाला सबक' सिखाने की चेतावनी दी गई है. संदेश में कहा गया है कि समझौते के उल्लंघन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के हस्ताक्षर की कोई अहमियत या विश्वसनीयता नहीं है. लिखित संदेश में आगे कहा गया, "अमेरिका ने एक बार फिर अपना असली चेहरा दुनिया के सामने दिखा दिया है. उसके कदम यह साबित करते हैं कि उसकी नीतियां झूठी, भरोसे के लायक नहीं और धोखे से भरी हैं." संदेश में कहा गया, "अगर अमेरिका युद्ध भड़काने की कोशिश करेगा, तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. ईरान और उसके सहयोगी अमेरिका को ऐसा जवाब देंगे, जिसे वह लंबे समय तक याद रखेगा." गौरतलब है कि अपने पिता के बाद सर्वोच्च नेता का पद संभालने के बाद से मोजतबा ख़ामेनेई न तो सार्वजनिक रूप से सामने आए हैं और न ही उन्होंने कोई ऑडियो या वीडियो संदेश जारी किया है. अब तक उनके नाम से जुड़े सभी संदेश केवल लिखित रूप में ही सामने आए हैं. इमेज स्रोत, Wisam Hashlamoun/Anadolu via Getty Images ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों में शुक्रवार को जॉर्डन में अमेरिका के दो सैनिकों की मौत हो गई, जबकि एक सैनिक अब भी लापता है. इसकी जानकारी अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने दी. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के मुताबिक़, चार अमेरिकी सैनिकों को इलाज के लिए जॉर्डन के अस्पतालों में भर्ती कराया गया था. इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. वहीं, वो सैनिक फिर से ड्यूटी पर लौट आए हैं, जिन्हें मामूली चोट लगी थी. हालांकि, अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने मारे गए सैनिकों की पहचान, घटना की जगह और हमले से जुड़ी अन्य जानकारी साझा नहीं की है. इस बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिका ने शनिवार रात ईरान पर एक बार फिर हवाई हमले किए. सेंटकॉम ने इसकी पुष्टि की है. सेंटकॉम के बयान के अनुसार, लगातार आठवीं रात किए गए इन हमलों का मकसद होर्मुज़ स्ट्रेट में कॉमर्शियल जहाज़ों के लिए ख़तरा पैदा करने की ईरान की क्षमता को और कमज़ोर करना है. बयान में कहा गया कि इन हमलों का उद्देश्य इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर की उन ताक़तों को तुरंत जवाब देना है, जिन्होंने पिछली रात जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों पर हमला किया था. हालांकि, इस बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी गई. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब पिछले एक हफ़्ते से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ गया है. अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी दोबारा लागू कर दी है, जबकि ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद कर दिया है. दोनों देशों के बीच हुआ युद्धविराम एक महीने से भी कम समय में टूट गया. BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें. BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह. (कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.) इमेज स्रोत, Jamie Squire/Getty Images फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप के तीसरे स्थान के मुक़ाबले में बुकायो साका ने हैट्रिक लगाकर इंग्लैंड को फ़्रांस पर 6-4 की रोमांचक जीत दिलाई. इस शानदार मुक़ाबले के साथ इंग्लैंड ने 2026 फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप में तीसरा स्थान हासिल किया. सेमीफ़ाइनल में अर्जेंटीना से दर्दनाक हार के बाद इंग्लैंड ने तीसरे स्थान के मुक़ाबले में शानदार वापसी की. इस मैच में इंग्लैंड ने बेहद आक्रामक खेल दिखाया. इंग्लैंड ने पहले हाफ़ में ही चार गोल दागकर मुक़ाबले पर अपनी मज़बूत पकड़ बना ली. शुरुआती 20 मिनट में डेकलन राइस और एज़री कॉन्सा ने इंग्लैंड को बढ़त दिलाई. इसके बाद साका ने दो गोल कर टीम को 4-0 से आगे कर दिया और फ़्रांस को भारी दबाव में ला दिया. हालांकि, दूसरे हाफ़ में मुक़ाबले का रंग पूरी तरह बदल गया. फ़्रांस ने तीन गोल कर वापसी की और बराबरी करने के कई आसान मौक़े भी बनाए, लेकिन उन्हें भुना नहीं सका. किलियन एम्बापे ने एक गोल पहले और दूसरा गोल ब्रैडली बारकोला (54वें मिनट) के गोल के बाद 66वें मिनट में किया. इसके साथ ही वह 2026 वर्ल्ड कप के गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे पहुँच गए. साथ ही, उन्होंने वर्ल्ड कप इतिहास में 22 गोल के साथ लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. हालांकि, 87वें मिनट में इंग्लैंड के बुकायो साका ने मालो गुस्टो के जेड स्पेंस पर किए गए फ़ाउल के बाद मिली पेनल्टी को गोल में बदलकर अपनी हैट्रिक पूरी की. साका ने पहला गोल 37वें मिनट में और दूसरा गोल पहले हाफ़ के आख़िरी लम्हों में किया. इंजरी टाइम के छठे मिनट में उस्मान डेम्बेले ने सटीक शॉट लगाकर फ़्रांस के लिए चौथा गोल किया और स्कोर 5-4 कर दिया. लेकिन इसके तुरंत बाद, 98वें मिनट में जूड बेलिंगहैम ने फ़्रांस की रक्षा पंक्ति को भेदते हुए गोल दागा और इंग्लैंड की 6-4 की यादगार जीत पर मुहर लगा दी. वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का पिछले 60 साल में ये सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा. 1966 में इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें. BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह. (कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.) बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक अहम ख़बरें आप तक पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. इस समय बीबीसी हिंदी के पन्ने पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें आप नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं. - सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल ख़त्म करने से इनकार, अभिजीत दीपके ने जताई ये आशंका - 'हमें नई ज़िंदगी दीजिए या इच्छामृत्यु': राजस्थान में मां बनने के बाद डायलिसिस पर पांच महिलाएं - राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार की घोषणा, सावरकर पर बनी फ़िल्म के लिए रणदीप हुड्डा को मिला अवॉर्ड - 'एक बार सुनने की क्षमता चली गई, तो वापस नहीं आती': कान की ताक़त को ऐसे बचाएं

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: