राज्यसभा में सांसद अशोक सिंह ने पूछा पेट्रोल ब्लेंडिंग से जुड़ा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
राज्यसभा में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय से पेट्रोल ब्लेंडिंग प्रभाव, मूल्य, खरीद और उपभोक्ता विकल्प को लेकर सवाल पूछा गया. सांसद अशोक सिंह ने पूछा कि क्या सरकार 20% से अधिक एथेनॉल ब्लेंडिंग बढ़ाने का प्रस्ताव रखती है? इसका जवाब देते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय में राज्यमंत्री सुरेश गोपी ने बताया कि फिलहाल सरकार ने पेट्रोल में 20% से अधिक एथेनॉल मिश्रण (E20) बढ़ाने का कोई निर्णय नहीं लिया है.
भविष्य में यदि इस दिशा में कोई फैसला लिया जाता है, तो वह विस्तृत वैज्ञानिक एवं तकनीकी अध्ययन तथा ऑटोमोबाइल निर्माताओं, तेल विपणन कंपनियों (OMCs) और अनुसंधान संस्थानों सहित सभी संबंधित पक्षों से परामर्श के बाद ही लिया जाएगा.
इसके अलावा सांसद ने पूछा कि क्या E20 का गैर-E20 अनुकूल वाहनों पर प्रभाव का अध्ययन किया गया है? मंत्री ने बताया कि सरकार ने कहा कि E20 कोई नया ईंधन नहीं है. भारत में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम 2001 में पायलट परियोजना के रूप में शुरू हुआ था और एथेनॉल मिश्रण को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया गया है.
स्रोत: ABP Hindi