पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

Telangana Voter List: तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील

✍️ Admin 📅 22 July, 2026 ⏰ 08:04 PM 👁 76 views

तेलंगाना में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR) का काम जारी है. इसी प्रक्रिया के तहत मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अपना SIR फॉर्म भरकर बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) को सौंप दिया है. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लोगों से अपील की कि वे SIR प्रक्रिया को गंभीरता से लें और समय रहते अपनी जानकारी दर्ज कराएं. उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को अपने दस्तावेज और जरूरी जानकारी सही तरीके से जमा करनी चाहिए, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में बना रहे.

रेवंत रेड्डी ने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रक्रिया में भाग नहीं लेता है और अपनी जानकारी का सत्यापन नहीं कराता है, तो उसका नाम मतदाता सूची से हटाया जा सकता है. इसलिए सभी पात्र मतदाताओं को समय पर अपना वेरिफिकेशन पूरा कर लेना चाहिए. मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की अपील की. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र के लोग SIR प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी रखें और समय पर अपना सत्यापन करवाएं

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: