क्या सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग छोड़ दी है? गीतांजलि अंगमो ने ये कहा
सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में 26 दिनों से जारी अपना अनशन तोड़ दिया है. इसकी जानकारी 23-24 जुलाई की दरमियानी रात में दी गई. वांगचुक के इस कदम पर कई सवाल उठ रहे हैं, जैसे, क्या अब वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग छोड़ दी है, क्या सीजेपी और वांगचुक के बीच मतभेद हो गए हैं और अब अनशन ख़त्म होने के बाद आगे क्या होगा? इन सवालों पर बीबीसी संवाददाता जुगल पुरोहित ने सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो से बात की, जो अनशन की शुरुआत से लेकर अब तक वांगचुक का पक्ष मीडिया के सामने रखती आ रही हैं. बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित. BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.
स्रोत: BBC Hindi