तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
बांग्लादेशी से निष्कासित लेखिका तसलीमा नसरीन (वर्तमान में नई दिल्ली में रहती हैं) ने बंगाल सरकार की तारीफ की है. उन्होंने साथ ही शुक्रिया अदा किया है. नसरीन ने कहा है कि एक सरकार ने मुझे देश छोड़ने पर मजबूर किया. दूसरी ने मुझे आने नहीं दिया और तीसरी ने मेरा स्वागत किया. मैं खुश हूं.
तसलीमा ने कहा, 'मैं सीएम शुवेंदु अधिकारी का शुक्रिया अदा करती हूं. क्योंकि उन्होंने मेरी सुरक्षा सुनिश्चित की. मैंने अभी यह तय नहीं किया है कि मैं कोलकाता में रहूंगी या नहीं. नसरीन ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच रिश्ते अच्छे रहेंगे. हम हमेशा मानते हैं कि 1971 में भारत ने हमारे लिए क्य़ा किया था. लेकिन कुछ पाकिस्तानी जिहादी भारत के खिलाफ हैं.'
स्रोत: ABP Hindi