पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

जम्मू-कश्मीर: आर्टिकल 370 हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर महबूबा मुफ़्ती ने क्या कहा?

✍️ Admin 📅 05 August, 2026 ⏰ 09:00 AM 👁 40 views

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने आर्टिकल 370 हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर प्रतिक्रिया दी है. गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा ख़त्म करते हुए आर्टिकल 370 और 35 को हटाया दिया था. पांच अगस्त की पूर्व संध्या पर महबूबा मुफ्ती ने कहा, "जम्मू कश्मीर के लोग मुर्दा लोग नहीं हैं हम ज़िंदा कौम हैं. पीडीपी और हमारी कौम मिलकर कश्मीर की समस्याओं को हल करने के साथ-साथ, आर्टिकल 370, 35ए और जो हमारे लोग देश की जेलों में बंद हैं, उनकी रिहाई के लिए जद्दोजहद करेंगे." "अगर ये सरकार कहती है कि हालात ठीक हो गए हैं. तो हम कहते हैं सेना को सिविल एरिया से निकालकर बैरकों में वापस भेजिए. मुज़फ़्फ़राबाद और रावलाकोट के लिए जो रास्ते खुले थे उन पर फिर से व्यापार शुरू होना चाहिए." वहीं समाचार एजेंसी पीटीआई और एएनआई के मुताबिक आर्टिकल 370 को हटाए जाने के सात साल पूरे होने को लेकर जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन हो गया. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उनका निधन मंगलवार को मुंबई में हुआ. प्रदीप रावत कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. प्रदीप रावत ने 'ग़जनी' और 'लगान' जैसी फ़िल्मों में अभिनय किया, इसके अलावा उन्होंने बीआर चोपड़ा के मशहूर सीरियल महाभारत में भी अश्वत्थामा की भूमिका निभाई थी. "लगान" फिल्म के को-स्टार यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए अपने दोस्त के निधन की खबर शेयर की. कैलिफ़ोर्निया में अधिकारियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी गोल्फ़ कोर्स के पास से एक शख्स को गिरफ्तार किया है. ट्रंप वहां पर फंड जुटाने के लिए आयोजित एक डिनर में शामिल होने वाले थे. जांचकर्ताओं का कहना है कि रैंचो पालोस वर्डेस में ट्रंप के नेशनल गोल्फ कोर्स से 38 साल के जेनिन जॉन टैले को गिरफ़्तार किया गया है, उनके पास से एक पिस्तौल और गैर-कानूनी गोला-बारूद बरामद किया गया है. लॉस एंजिल्स शेरिफ़ डिपार्टमेंट के अनुसार, जेनिन को गोल्फ़ कोर्स के मैदान में घूमते हुए, फ़ोटो और वीडियो लेते हुए और सुरक्षा-योजना से जुड़ी गतिविधियों पर नज़र रखते हुए देखा गया. बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सौरभ यादव अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. इस समय बीबीसी हिंदी के पन्ने पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें आप नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं.

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: