पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

गॉल ब्लैडर में पथरी कैसे बनती है, इसका पता कैसे चलता है और इलाज क्या है?

✍️ Admin 📅 06 August, 2026 ⏰ 09:59 AM 👁 46 views

"अचानक मेरे पेट के दाहिने हिस्से में बहुत तेज दर्द होने लगा. मुझे लगा कि यह गैस की वजह से होगा. दवा लेने के बावजूद दर्द कम नहीं हुआ. आखिरकार जांच करवाने पर पता चला कि मुझे पित्ताशय (गॉल ब्लैडर) की पथरी है." कई लोग इस तरह का अनुभव साझा करते हैं. गॉल ब्लैडर की पथरी (स्टोन) दुनिया भर में पाई जाने वाली पाचन तंत्र से संबंधित एक आम बीमारी है. इससे पीड़ित कई लोगों में वर्षों तक कोई लक्षण दिखाई नहीं देते, लेकिन कुछ लोगों में यह गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है, जैसे तेज दर्द, संक्रमण, जॉन्डिस और में सूजन. यदि समय रहते इसकी पहचान और सही उपचार कर लिया जाए, तो इसे पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। गॉल ब्लैडर लिवर के नीचे स्थित एक छोटा थैलीनुमा अंग होता है. इसकी लंबाई लगभग 7 से 10 सेंटीमीटर होती है. इसका मुख्य काम लिवर द्वारा प्रतिदिन बनाए जाने वाले बाइल (पित्त) को अस्थायी रूप से इकट्ठा करना होता है. पित्ताशय में मुख्य रूप से तीन तत्व होते हैं: जब इन तीनों तत्वों का संतुलन बिगड़ जाता है, तो छोटे-छोटे क्रिस्टल बनने लगते हैं. समय के साथ ये क्रिस्टल बड़े होकर पथरी का रूप ले लेते हैं. गॉल ब्लैडर में पथरी बनने की वजह- इस प्रकार की पथरी सबसे आम होती है, जो लगभग 80 प्रतिशत मामलों में बनती है. यह बिलीरुबिन का स्तर बढ़ने के कारण बनती है. यह आमतौर पर लिवर की बीमारियों या कुछ खून से संबंधित बीमारियों में विकसित होती है. यह कोलेस्ट्रॉल, कैल्शियम और बिलीरुबिन के मिश्रण से बनती है. डॉक्टर 5F फॉर्मूला को याद रखते हैं- अधिकतर लोगों में अल्ट्रासाउंड के दौरान संयोग से इस बीमारी का पता चलता है. पेट के दाहिने हिस्से में तेज दर्द वसा वाला भोजन खाने के बाद दर्द होना यदि आपको नीचे दिए गए लक्षण हों, तो निश्चित रूप से अस्पताल जाना चाहिए: क्या दवा से गॉल ब्लैडर की पथरी घुल सकती है? कुछ विशेष परिस्थितियों में दवाइयों का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन यह सभी लोगों के लिए प्रभावी नहीं होती हैं. छोटी कॉलेस्ट्रॉल पथरी वाले कुछ लोगों में दवा मददगार हो सकती है. इसके इलाज में कई महीने या साल भी लग सकते हैं, लेकिन पथरी दोबारा बनने का खतरा अधिक रहता है. इसलिए सर्जरी को स्थायी समाधान माना जाता है. यह वह सवाल है जिससे कई लोग डरते हैं. गॉल ब्लैडर निकालने के बाद भी लिवर बाइल बनाता रहता है, जो सीधे छोटी आंत में चला जाता है, इसलिए बहुत से लोग पूरी तरह सामान्य जीवन जीने में सक्षम होते हैं. हालाँकि 100 प्रतिशत बचाव संभव नहीं है, लेकिन जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है. धारणा: गॉल ब्लैडर की पथरी होने पर सर्जरी की आवश्यकता होती है तथ्य: अधिकतर ऐसे लोग जिनमें कोई लक्षण दिखाई नहीं देते, उन्हें सर्जरी की आवश्यकता नहीं होती धारणा: आयुर्वेद या घरेलू नुस्खों से पथरी पूरी तरह घुल सकती है। तथ्य: इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. स्वयं इलाज करना खतरनाक हो सकता है धारणा: गॉल ब्लैडर निकालने से आपको जीवन भर पाचन संबंधी समस्या रहेगी तथ्य: अधिकतर लोग सामान्य जीवन जीते हैं देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां. यदि आपको नीचे लिखे में से कोई भी लक्षण दिखाई दे, तो बिना देरी किए अस्पताल जाना चाहिए पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में तेज दर्द दर्द जो 4 से 6 घंटे से अधिक समय तक रहे हालाँकि, आजकल गॉल ब्लैडर की पथरी आम समस्या है, लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अधिकतर लोगों में इसके लक्षण दिखाई नहीं देते, लेकिन कुछ लोगों में यह गंभीर जटिलताओं जैसे तेज दर्द, संक्रमण, पीलिया और पैन्क्रियाज की सूजन का कारण बन सकती है. स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित भोजन, सही शरीर का वजन और नियमित व्यायाम से इसके खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है यदि आपको पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में बार-बार दर्द होता है, तो स्वयं दवा लेने की बजाय डॉक्टर से सलाह लें और अल्ट्रासाउंड जाँच करवाना सबसे अच्छा है इस समस्या का सबसे सुरक्षित, प्रभावी और स्थायी इलाज आधुनिक लैप्रोस्कोपिक सर्जरी है समय पर जाँच, सही इलाज और स्वस्थ जीवनशैली ही गॉल ब्लैडर की पथरी से बचाव के मुख्य उपाय हैं नोट: लेखक एक डॉक्टर हैं. इस लेख का उद्देश्य केवल चिकित्सा प्रक्रियाओं और इलाज के बारे में जागरूकता पैदा करना है. स्वास्थ्य संबंधी कोई भी निर्णय डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही लेना चाहिए. बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित. BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: