उत्तर प्रदेश के बस्ती ज़िले के लोग क्यों कर रहे हैं इथेनॉल प्लांट का विरोध?-ग्राउंड रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के बस्ती क्षेत्र में निर्मानाधीन इथेनॉल प्लांट चर्चा और विवादों दोनों में है. फ़ैक्ट्री के आसपास रहने वाले ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि ये इलाका पहले से पानी की कमी से जूझ रहा है ऐसे में इथेनॉल फ़ैक्ट्री से पीने का पानी मिलना भी मुश्किल हो जाएगा. इस पूरे मामले पर बीबीसी संवाददाता सुमेधा पाल ने ग्रामीणों के साथ ही प्रशासन और एक्सपर्ट से भी जाना कि इथेनॉल प्लांट से क्या सच में यहां के पानी पर ख़तरा है? बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित. BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.
स्रोत: BBC Hindi