पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Encounter

पुलिस मुठभेड़ दो बदमाशों के पैर में लगी गोली तीन चोर गिरफ्तार

✍️ Admin 📅 18 July, 2026 ⏰ 10:35 PM 👁 289 views

गोंडा। लखनऊ हाइवे पर थाना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र की पुलिस चौकी बालपुर से चन्द कदम की दूरी ग्राम पंचायत नकहा बसन्त के पास पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। इस दौरान पुलिस ने तीन चोरों को भी गिरफ्तार किया है। घटना को अंजाम देते समय सीसीटीवी में कैद आरोपी हो गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक वहां भारी पुलिस बल का जमावड़ा लगा हुआ रहा।  उसके आसपास के गांवों को जाने वाले राहगीरों को पुलिस बार बार रोकती टोकती रही।

FB_IMG_1784436619953.jpg 134.5 KB
थाना को0 कर्नलगंज, खरगूपुर व परसपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़ में 02 शातिर अंतर्जनपदीय चोर गोली लगने से घायल सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से 03 अवैध तमंचा,जिंदा व खोखा कारतूस,चोरी किए हुए आभूषण (पीली व सफेद धातु),घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल व ₹19,400 नकद बरामदगी की गई।

📤 शेयर करें: