पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
FIR

भाजपा नेता एवं उनकी पत्नी समेत 5 पर लाखों की धोखाधड़ी एवं जानमाल की धमकी का दर्ज हुआ मुकदमा

✍️ Admin 📅 09 July, 2026 ⏰ 01:06 PM 👁 216 views

गोंडा। भाजपा नेता राहुल सिंह चौहान और उनकी पत्नी शिल्पी सिंह समेत 5 पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस  मामले में गुफरान, नदीम अहमद, शिवा, बैकुंठ कुमार, कृष्ण कुमार गोस्वामी, अजय मौर्य और नूर मोहम्मद ने एफआईआर दर्ज कराई है। 
         पीड़ित के मुताबिक हर महीने 6 प्रतिशत तक लाभ दिलाने और भविष्य में लाखों रुपए के टीएलसी 2.0 कॉइन उपहार दिलाने का सपना भी दिखाया गया। कुछ महीनों तक मामूली ब्याज मिलने के बाद भुगतान बंद हो गया और जब रजनीश और आदिल से पैसे मांगे गए तो उन लोगों ने टरकाना शुरू कर दिया और राहुल सिंह चौहान का नाम लेकर जान से मारने की धमकी भी दिया। आरोप है कि गुफरान ने 37 लाख रुपये, बैकुंठ कुमार ने 54.60 लाख रुपये, अजय मौर्य ने 7 लाख रुपये, कृष्ण कुमार गोस्वामी ने 3.50 लाख रुपये तथा नदीम अहमद, शिवा और नूर मोहम्मद ने 2.10-2.10 लाख रुपये निवेश किए।
पीड़ितों द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद नामजद 
के खिलाफ BNS की धारा में 316/5 और 351/3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

📤 शेयर करें: