पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Fire

दिल्ली के एक घर के एसी में विस्फोट से लगी भीषण आग में 9 लोगों की जिन्दा जलकर मौत

✍️ Admin 📅 03 May, 2026 ⏰ 12:20 PM 👁 101 views

दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में रविवार तड़के एक आवासीय इमारत में एसी में विस्फोट से आग लगने से नौ लोगों की जिन्दा जलकर मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि विवेक विहार फेज-1 में चार मंजिला इमारत में आग लगने की सूचना तड़के करीब पौने चार बजे मिली। इसके बाद पुलिस दमकल और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचे। तत्काल ही बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि इस आग की घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है। आग दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर बने फ्लैटों में लगी थी। बचाव और आग बुझाने के काम के दौरान बिल्डिंग से 10-15 लोगों को बचाया गया। इनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल ले जाया गया।

📤 शेयर करें: