पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Firing

डीएम आवास के पास फायरिंग की घटना से मचा हड़कंप एक गम्भीर

✍️ Admin 📅 14 March, 2026 ⏰ 03:13 PM 👁 325 views

गोंडा। शहर में सरेआम शाम को नगर कोतवाली क्षेत्र में जिलाधिकारी आवास के पास फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। डीएम आवास से महज कुछ कदम की दूरी पर फायरिंग की गई।
फायरिंग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फायरिंग की घटना के पीछे अजीत सिंह और राम सिंह के बीच विवाद बताया जा रहा है।
आवेश में आकर राम सिंह ने दोनाली बन्दूक से फायर झोंक दिया।अजीत के दोस्त सुजीत को गोली लग गई। घायल सुजीत को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया।राम सिंह जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक बताए जा रहे है। दोनाली बन्दूक राम सिंह की ही बताई जा रही है।  आरोपी राम सिंह पुलिस की कस्टडी में ले लिए गए। डीएम आवास के सामने राम-लक्ष्मण सिंह का मकान स्थित है। उसी मकान में पुराना पोस्ट ऑफिस संचालित हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

📤 शेयर करें: