एम्बुलेंस की तत्परता से घायल किशोर को समय पर मिला उपचार
बहराइच। सुबह 108 एंबुलेंस सेवा को एक सड़क दुर्घटना (RTA) का केस वाहन संख्या UP32FG0614 पर असाइन हुआ। इस एंबुलेंस में EMT संदीप कुमार पांडे और पायलट अशोक कुमार पांडे तैनात थे।
घटना डीहा के पास घटी, जहां एक ई-रिक्शा पलटने से 15 वर्षीय किशोर राजू पुत्र उमाशंकर निवासी ग्राम इटौंझा घायल हो गया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायल को सुरक्षित रूप से अपनी एंबुलेंस में शिफ्ट किया।
EMT द्वारा मरीज को प्राथमिक उपचार और निरंतर देखभाल प्रदान करते हुए उसे जिला अस्पताल बहराइच ले जाया गया, जहां उसे आगे के इलाज के लिए भर्ती कराया गया। 108 एंबुलेंस सेवा की त्वरित कार्रवाई से घायल को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी।