पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Honour

प्रशिक्षण में प्रभावी योगदान के लिए वरिष्ठ प्रशिक्षक पवन कुमार शुक्ला मानद उपाधि से सम्मानित

✍️ Admin 📅 11 December, 2025 ⏰ 11:35 AM 👁 50 views
लखनऊ। व्यवसायिक शिक्षा, कौशल एवं सामाजिक अनुभूति के कार्यक्र्रमों में विगत कई वर्षों से निरन्तर सक्रिय रहकर उल्लेखनीय एवं प्रभावी योगदान देने वाले वरिष्ठ प्रशिक्षक पवन कुमार शुक्ला को अमेरिका की जाॅर्जिया डिजिटल यूनिवर्सिटी के द्वारा लखनऊ के होटल गोल्डन टूयूलिप में एक भव्य एवं गरिमामयी समारोह में बाॅलीवुड अभिनेत्री एवं बेस्ट लाइफ कोच तनाज ईरानी ने डाॅक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा, उद्यमिता एवं सामाजिक गतिविधियों में उनकी दीर्घकालिक भूमिका एवं प्रभावी सहभागिता के लिए प्रदान किया गया। वर्तमान समय में विभीषक रूप लिए बेरोजगारी का उन्मूलन करने की दृढ़ इच्छाशक्ति से युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल्य जनित शिक्षा की ओर उन्मुख करते हुए स्वरोजगार हेतु प्रेरित करना उनके कार्यों में शामिल है। अमेरिका की जाॅर्जिया यूनिवर्सिटी द्वारा डाॅक्टरेट सम्मान समारोह के दौरान बाॅलीवुड अभिनेत्री तनाज ईरानी ने उनके कार्य कौशल को सराहते हुए कहा कि उनका जाॅबटेकर से जाॅबक्रिएटर का फार्मुला युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत एवं अनुकरणीय है, यही एक माध्यम है जिससे हम भविष्य के भारत को स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर बनाने में अपना अतुलनीय योगदान दे सकते हैं। इस सम्मान पर पवन शुक्ला ने कहा कि ये मेरे साथ पूरे समाज का सम्मान है एवं इससे हमें और अधिक जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर रमेश चन्द्र तिवारी, राकेश पाण्डेय, हरिओम शर्मा, सत्यम शुक्ला, कपिलदेव पाण्डेय, वकील अहमद, दीपक खरे, अविनाश प्रताप सिंह, योगेश मौर्या, अरूण गुप्ता, सुशील गिरि, पंकज सिंह, सहित विभिन्न शैक्षिक संस्थानों एवं संगठनों ने पवन शुक्ला को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
📤 शेयर करें: