पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Inauguration

आईजी डीएम व एसपी ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या एवं बड़ा खाना का किया शुभारंभ

✍️ Admin 📅 25 April, 2026 ⏰ 09:49 AM 👁 94 views



गोंडा। रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा के परेड ग्राउंड में दीक्षांत परेड से पूर्व रिक्रूट आरक्षियों के साथ परम्परागत “बड़ा खाना” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा श्री अमित पाठक, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक

FB_IMG_1777091465791.jpg 123.95 KB
विनीत जायसवाल द्वारा दीक्षांत परेड से पूर्व रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में दीप प्रज्वलित कर ''सांस्कृतिक संध्या" एवं ''बड़ा खाना'' कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें रिक्रूट आरक्षियों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।  

समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए रिक्रूट आरक्षियों को भोजन परोसा गया तथा उनके साथ बैठकर भोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा रिक्रूट आरक्षियों से संवाद स्थापित कर उनके लगभग 09 माह के कठिन एवं अनुशासित प्रशिक्षण की सराहना की गई तथा उन्हें भविष्य में अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए पुलिस सेवा के मूल्यों, कर्तव्यपरायणता एवं जनसेवा की भावना को सदैव सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। 

इस दौरान अधिकारियों द्वारा स्वयं रिक्रूट आरक्षियों को भोजन परोसकर उनका उत्साहवर्धन किया गया, जिससे जवानों में विशेष उत्साह एवं आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला। सभी अधिकारियों एवं रिक्रूट आरक्षियों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया, जिससे आपसी समन्वय, सौहार्द एवं टीम भावना को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायता मिली। उल्लेखनीय है कि कठोर प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत यह रिक्रूट आरक्षी शीघ्र ही आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में सम्मिलित होकर उत्तर प्रदेश पुलिस बल का अभिन्न अंग बनेंगे तथा जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

📤 शेयर करें: