पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Inspection

एसपी ने थाना कोतवाली करनैलगंज का किया औचक निरीक्षण दिए जरूरी निर्देश

✍️ Admin 📅 28 August, 2026 ⏰ 05:45 PM 👁 108 views

करनैलगंज गोंडा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने थाना कोतवाली करनैलगंज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मालखाना, बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा क्राइम रजिस्टर, भूमि विवाद, भवन, बीट सूचना सहित विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन कर उन्हें अद्यावधिक एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। 

 थाना कार्यालय एवं बीट कार्यों को अधिक से अधिक डिजिटल माध्यम से संपादित करने तथा यक्ष ऐप का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना परिसर एवं भवन की साफ-सफाई, अभिलेखों के उचित रख-रखाव तथा सीसीटीवी

FB_IMG_1787919343252.jpg 141.52 KB
कैमरों की कार्यशीलता की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों एवं अभियोगों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया गया। फरियादियों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने, महिला एवं बाल अपराधों में विशेष संवेदनशीलता बरतने तथा अपराध नियंत्रण हेतु वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, निरोधात्मक कार्यवाही एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए।

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत प्रभावी गश्त एवं सतर्कता बनाए रखने तथा बीट आरक्षियों द्वारा नियमित भ्रमण, जनसंवाद एवं महत्वपूर्ण सूचनाओं का संकलन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिसकर्मियों की मूलभूत सुविधाओं एवं कल्याण संबंधी समस्याओं के प्राथमिकता से निस्तारण के भी निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए आमजन में सुरक्षा की भावना एवं अपराधियों में कानून का भय कायम रखने हेतु निर्देशित किया।

📤 शेयर करें: