पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Loot

प्रधान लोहंगपुर पर हमला कर रात में हुई लूट की घटना पुलिस जांच में निकली फर्जी

✍️ Admin 📅 29 December, 2025 ⏰ 08:22 AM 👁 49 views
बालपुर गोंडा। प्रधान लोहंगपुर के साथ परसपुर रोड पर श्मशान के पास हमला करके सोने की चेन एवं दस हजार रुपये लूटने की घटना पुलिस जांच में फर्जी साबित हुई। इसको लेकर चौकी पुलिस आधी रात में दुकान खुलवाकर सीसीटीवी कैमरे खंगालती हुई देखी गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। मामला थाना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के बालपुर कस्बे में परसपुर रोड पर स्थित श्मशान के पास का बताया जा रहा है। थाना परसपुर क्षेत्र की ग्रामपंचायत लोहंगपुर के प्रधान प्रतिनिधि सतीश मिश्रा अपनी मैरून रंग की ब्रेजा गाड़ी से किसी काम से जा रहे थे। इसी बीच बालपुर शराब ठेके के पास अचानक उनके गाड़ी के सामने पशु आ जाने से उन्हें अकस्मात ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकनी पड़ी। इसी बीच उनके पीछे से महिंद्रा केयूवी 100 एसयूवी गाड़ी में सवार चार लोग पहुंच गए। उनमें से दो लोगों ने गाड़ी से उतरकर प्रधान पर हमला करके उनकी सोने की चेन और 10 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद प्रधान ने उस गाड़ी का पीछा किया और लखनऊ हाईवे पर बालपुर में अपनी गाड़ी रोक दिया। इसी बीच पीछे से आए युवकों ने प्रधान की गाड़ी पर ईंट उठाकर हमला करने का प्रयास किया। यहां काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई और हमलावर धमकी देते हुए अपनी गाड़ी से गोंडा की ओर भाग गए। प्रधान ने पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को कॉल करके घटना की जानकारी दिया। एसपी से फोन से वार्ता के बाद उन्होंने घटना की तहरीर बालपुर चौकी पुलिस को दिया। एसपी ने कर्नलगंज कोतवाली पुलिस को घटना के बारे जानकारी दिया। इसके बाद कर्नलगंज कोतवाली और बालपुर चौकी पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस आधी रात को दुकानों के सीसीटीवी कैमरे की जांच करने में जुटी रही। बालपुर चौकी प्रभारी अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि लोहंगपुर प्रधान के साथ हुई लूट की घटना पुलिस जांच में फर्जी पाई गई। यहां शराब पीने के दौरान दोनों पक्षों में विवाद होना पाया गया।
📤 शेयर करें: