पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Murder

नवविवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत पति समेत सात पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

✍️ Admin 📅 14 January, 2026 ⏰ 10:26 PM 👁 181 views

गोंडा। जिले के वजीरगंज में मंगलवार शाम नवविवाहिता आंचल मोदनवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। इसमें पति सुजीत, ससुर जगदीश, सास दुर्गेश, जेठ राकेश व उनकी पत्नी, ननद कोमल व जूही का नाम शामिल है।

 अयोध्या जिले के साहबगंज निवासी मृतका के भाई अभिषेक मोदनवाल ने बताया कि उनकी बहन आंचल की शादी 8 फरवरी 2019 को वजीरगंज निवासी सुजीत मोदनवाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पति सुजीत, ससुर जगदीश, सास दुर्गेश, जेठ राकेश, जेठानी, ननद कोमल और जूही उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

अभिषेक मोदनवाल ने बताया की मंगलवार की शाम करीब 9 बजे उन्हें बहन आँचल के मौत की सूचना मिली। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित करते हुए आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग की।

थानाध्यक्ष वजीरगंज ने बताया कि पति समेत सात ससुरालियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया की मृतका के पति सुजीत, ससुर जगदीश, सास दुर्गेश और जेठ राकेश को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

📤 शेयर करें: