पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Murder

भांजे के विवाद में समझौता कराने पहुंचे मामा की चाकू घोंपकर हत्या हड़कंप

✍️ Admin 📅 13 April, 2026 ⏰ 01:01 PM 👁 101 views


गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव के निवासी युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। भांजे के विवाद में समझौता कराने गए मामा की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया।
मामा पिंकू उर्फ़ आनंद पांडे की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। भांजा बग्गीरोड एक अस्पताल में वार्ड बॉय था। अस्पताल के दूसरे वार्ड बॉय से भांजे का विवाद हो गया। विवाद में बीचबचाव के दौरान मामा पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल मामा की अस्पताल में  मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

📤 शेयर करें: