पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Murder

अवैध असलहे से युवक के सीने में गोली मारकर हत्या कोहराम हड़कंप

✍️ Admin 📅 08 May, 2026 ⏰ 10:01 PM 👁 158 views

अमेठी। जनपद के पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गांव में शुक्रवार को अवैध असलहे से युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीकांत मिश्रा के मौसेरे भाई सचिन पांडे को गांव के ही युवक दीपक मिश्रा ने पिस्टल दिखाने के बहाने बुलाया था। इसी दौरान अचानक अवैध पिस्टल से दीपक मिश्रा के सीने में गोली मार दी गई।
 गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल युवक को सुल्तानपुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही जिला अस्पताल में भारी भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने युवक को पिस्टल दिखाने के लिए बुलाया था, लेकिन देखते ही देखते गोली चला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

📤 शेयर करें: