पूर्व विधायक ने वर्तमान विधायक पर सरकारी धन का बंदरबांट करने लगाया आरोप
गोंडा। विधानसभा क्षेत्र कटरा बाजार के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने आज अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वर्तमान भाजपा विधायक बावन सिंह के कार्यकाल के भ्रष्टाचार को उजागर किया।पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने बताया विधायक बावन सिंह जब वर्ष 1996 में विधायक बने तबसे लगातार कटरा बाजार को लूट रहे हैं इनके कार्यकाल की जांच मेरे विधायक बनने पर कराई गई जांच होने पर लगातार कई अनियमिताओं पाई गई थी विधायक निधि के कार्य को क्षेत्र पंचायत निधि से भी दिखाकर धनों का बंदरबांट किया गया था। उसकी जांच चल रही थी ओर विधायक बावन सिंह और उनके चहेते भ्रष्टाचार में दोषी पाए गए थे।
वर्ष 2000-01 में गद्दोपुर तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 118000,विधायक निधि से निकाला गया था फिर उसी कार्य को संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना से दिनांक 05.03.2003 को 144971 नगद तथा 795 कुंतल गेहूं निकाला गया उस समय गद्दोपुर गांव की कोटेदार श्रीमती किरण सिंह थी कोटेदार के विरुद्ध भी रिपोर्ट गई थी।इसी तरह कई घोटाले करोड़ों रुपए की गई है।ये सब धन मेरे क्षेत्र के लोगों का है जिस पर प्रशासनिक और जिम्मेदार अधिकारियों को भी आगे आना चाहिए तथा भ्रष्टाचार के धन की रिकवरी होनी चाहिए।
श्री दुबे ने बताया वर्तमान सरकार पूर्ण रूप से विफल है अस्पतालों में न ही मशीनें है न ही दवा नाम का मेडिकल कॉलेज बना दिया गया है।एक ही दवा आपरेशन से लेकर सर दर्द तक दी जाती है।आज आशा बहुएं सड़क पर है आंदोलन कर रही है। शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद के सवाल पर श्री दुबे ने बताया कि अब धर्म का प्रमाणपत्र भाजपा के पास है क्या.. मै हिंदू ही इसका प्रमाणपत्र अब भाजपा देगी क्या।
शंकराचार्य जी मेरे और सनातन के धर्मगुरु है और उनका सम्मान होना चाहिए योगी की पुलिस और अहंकारी सरकार ने अविमुक्तेशवानंद का ही अपमान नहीं किया गया है बल्कि सभी देश के अरबों सनातनियों पर वार है। समाजवादी पार्टी धर्मगुरूओं का सम्मान करती है और उनके सम्मान में कदम से कदम मिलाकर साथ रहेगा।