पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Program

बीआरसी हलधरमऊ पर रसोइयों को बांटे गए कैशलेश चिकित्सा आयुष्मान कार्ड

✍️ Admin 📅 23 August, 2026 ⏰ 01:11 PM 👁 58 views



बालपुर  गोंडा । ब्लॉक संसाधन केंद्र हलधरमऊ  चौरी पर रविवार को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत पीएम पोषण योजना की रसोइयों का कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड वितरण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक कटरा बाजार  बावन सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी सीमा पाण्डेय जी ने की।

कार्यक्रम में विधायक जी ने कहा कि रसोइया बहनें बच्चों के पोषण की रीढ़ हैं, उन्हें 5 लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज की सुविधा देकर योगी सरकार ने सराहनीय कार्य किया है। कार्यक्रम का संचालन हृदयेश आर्य ने किया।

इस अवसर पर एआरपी ज्ञानेश्वर पाठक, रवि तिवारी, साकेत मिश्र, रवीन्द्र प्रताप सिंह, सुरेश सिंह,  कौशल किशोर ओझा मुकेश मिश्र, रणधीर ओझा, राहुल सिंह, विवेक पाण्डेय, गुरुमौज मिश्र, मनोज मिश्र, विवेक शुक्ल, मुनेश वर्मा सहित तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

📤 शेयर करें: