पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Raid

नंदिनी नगर कालेज में कुलपति ने मारा छापा अनियमितताओं के चलते आगे की परीक्षाओं पर प्रतिबन्ध

✍️ Admin 📅 12 May, 2026 ⏰ 10:25 PM 👁 318 views

गोंडा। पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के नंदिनी नगर पीजी कॉलेज में मंगलवार शाम अवध विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान मिली अनियमितताओं के चलते नंदिनी नगर पीजी कॉलेज में आगे होने वाली परीक्षाओं के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया। साथ ही कक्ष संख्या 3 के परीक्षा परिणाम घोषित करने पर भी रोक लगाई गई है। छापेमारी के दौरान, बीएससी छठें सेमेस्टर की रसायन विज्ञान की परीक्षाएं संदिग्ध पाई गईं। जिससे परीक्षा की सुचिता पर भी सवाल उठे हैं |

📤 शेयर करें: