पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Result

आरओ एआरओ परीक्षा में 419 अभ्यर्थी सफल घोषित

✍️ Admin 📅 06 April, 2026 ⏰ 01:10 PM 👁 101 views


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी आरओ सहायक समीक्षा अधिकारी एआरओ आदि परीक्षा-2023 का अंतिम परिणाम रविवार की रात घोषित कर दिया। कुल चयनित 419 अभ्यर्थियों में से 81 19 प्रतिशत महिलाएं हैं। 
आरओ सचिवालय के 322 पदों में से अनिल पांडेय ने टॉप किया है। आदित्य प्रताप सिंह को दूसरा जबकि महिला अभ्यर्थी लक्ष्मी वर्मा को तीसरा स्थान मिला है। आरओ यूपीपीएससी के 13 पदों में भानु मिश्रा और आरओ राजस्व परिषद के तीन पदों में दिग्विजय सिंह प्रथम स्थान पर हैं।

एआरओ सचिवालय के 40 पदों में से शम्सुल हुदा, आशीष कुमार द्विवेदी और 81 सहायक समीक्षा अधिकारी का चयन और अनुपम कुमार उपाध्याय क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर हैं। आरओ राजस्व परिषद के 23 पदों में कुंवर शिवम सिंह और एआरओ यूपीपीएससी के 16 पदों में गणेश त्रिपाठी प्रथम स्थान पर हैं।

 यूपीपीएससी में एआरओ लेखा के दो पदों में से सजल कुमार सिंह को प्रथम स्थान मिला है। 11 फरवरी 2024 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के कारण नौ अक्तूबर 2023 को शुरू हुई इस भर्ती का अंतिम परिणाम तकरीबन ढाई साल बाद घोषित हो सका है।

📤 शेयर करें: