पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Security

लखनऊ हाइवे के डिवाइडर पर लगने के बाद कुछ इस तरह दिखेगी लोहे की रेलिंग

✍️ Admin 📅 20 January, 2026 ⏰ 02:05 PM 👁 404 views

बालपुर गोंडा। लखनऊ हाइवे पर दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर डिवाइडर पर लोहे की रेलिंग लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर ग्रामपंचायत परसागोण्डरी में आज शुरुवात की गई है।

 इससे कोई भी इंसान एवं जानवर डिवाइडर को जंप करके अपनी सुविधानुसार कहीं से पार नहीं कर पायेंगे। इससे पहले लखनऊ हाइवे के दुर्घटना को दावत देने वाले चिन्हित ब्लैक स्पॉट के कट को बन्द करने का अभियान शुरू किया गया था। यह अभियान अभी लगातार जारी है। इससे लखनऊ हाइवे पर होने वाली दुर्घटनाओ में काफी कमी आने के आसार हैं।

📤 शेयर करें: