पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Suspected

सड़क किनारे खड़ी होंडा सिटी कार में युवक का शव मिलने से हड़कंप जांच में जुटी पुलिस

✍️ Admin 📅 21 August, 2026 ⏰ 05:39 PM 👁 106 views

खरगूपुर गोंडा।सड़क के किनारे खड़ी गाड़ी में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्राम पंचायत तेंदुवा चौखड़िया ग्राम पंचायत के शिव सहाय पुरवा निवासी धनीराम वर्मा 30वर्ष पुत्र राम उजागर वर्मा गुरुवार की रात को लगभग 8 बजे के करीब घर से निकला था।पूरी रात घर नहीं लौटा तो सुबह से परिजनों ने खोजबीन शुरू की।दोपहर को घर से100 मीटर दूर सड़क के किनारे खड़ी कार में उसका शव मिला।गाड़ी उसी गाँव के पवन कुमार वर्मा का है।

मृतक अविवाहित था और तीन बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा था।मौके पर पहुँची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर दरवाजा खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।मौके पर क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह भी पहुँचे।प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु का कारण पता चलेगा।

IMG-20260821-WA0148.jpg 373.8 KB

📤 शेयर करें: