पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Suspension

भ्रष्टाचार पर आईजी ने गिराई गाज थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

✍️ Admin 📅 16 January, 2026 ⏰ 10:51 PM 👁 203 views

गोंडा। देवीपाटन मंडल के पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक द्वारा भ्रष्टाचार रोकथाम के लिए बनाई गई विशेष सेल द्वारा कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी में संलिप्त मटेरा थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार बौद्ध, उप निरीक्षक विशाल जायसवाल और आरक्षी अवधेश यादव को निलंबित करके विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए गए है।

 बहराइच के रहने वाले गजेन्द्र सिंह द्वारा   कोलकाता की रहने वाली एक लड़की को अपहृत कर बहराइच लाया गया था। उसने अपने बहनोई मुनीजर सिंह जनपद बहराइच के रहने वाले के घर में रखा था। उसके सम्बन्ध में थाना मध्यमग्राम (पश्चिम बंगाल) में मुकदमा पंजीकृत था। मुकदमा में पीड़िता की बरामदगी  मुनीजर सिंह के घर से हुई थी। इसपर गजेंद्र सिंह व मुनीजर सिंह को थाने पर लाया गया और गजेंद्र पर कार्रवाई के बाद मुनीजर सिंह से 01 लाख रूपये लेकर उसे थाने से छोड़ दिया गया। इसकी शिकायत मुनीजर सिंह द्वारा देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा के भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन नम्बर-8467919487 पर की गयी जिसकी जांच के बाद तथ्य सही पाए गए और यह कार्रवाई हुई।

📤 शेयर करें: